HPU के प्रोफेसर कुंभ पर लिख चुके है पांच पुस्तकें.. जानिए क्या है कुंभ का महत्व, कैसे सनातन धर्म में महत्वपूर्ण है कुंभ

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है. सनातन धर्म में महाकुंभ को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि, यह योग 144 वर्षों के बाद बनता है. कुंभ 3 प्रकार के होते है, जिनमें अर्धकुंभ, पूर्णकुंभ और महाकुंभ शामिल है. अर्धकुंभ हर 6 साल बाद मनाया जाता है. वहीं, पूर्ण कुंभ 12 वर्षों के बाद और महाकुंभ 12 पूर्ण कुंभ पूरे होने के बाद यानी 144 वर्षों के बाद मनाया जाता है. 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है. हाल ही में कुंभ पर हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विवेकानंद तिवारी की 5 पुस्तकें प्रकाशित हुई है. उन्होंने इस पुस्तक में कुंभ को लेकर विभिन्न पहलुओं को लोगों के सामने रखने का प्रयास किया है.
कुंभ सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा पर्व
डॉ . विवेकानंद तिवारी ने बताया कि कुंभ की ख्याति विश्व के प्राचीनतम, विशालतम और वैज्ञानिक महापर्व के रूप में है. कुंभ सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा पर्व है. कुंभ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामूहिक चिंतन था. प्राचीन काल से ऋषि, महर्षि और धर्म ऋषि एक ही स्थान पर एक विशेष समय पर उपस्थित हो कर समाज, राष्ट्र और प्रकृति की समस्याओं पर सामूहिक चिंतन करते थे. इस चिंतन से जो निष्कर्ष निकलता था, उससे परिवार, समाज, राष्ट्र और प्रकृति लाभान्वित होती थी. डॉ. तिवारी ने बताया कि कुंभ का आयोजन चार स्थानों पर होता है. प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर, हरिद्वार में गंगा के तट पर, उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर और नासिक में गोदावरी नदी के तट पर कुंभ का आयोजन होता है. इन क्षेत्रों पर कुंभ के आयोजन का मुख्य निर्धारण ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है. इन चारों स्थान के निर्धारण का मुख्य आधार बृहस्पति, सूर्य, चंद्रमा, पृथ्वी और वरुण देवता है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.