/ Oct 26, 2026

मनाली और लाहौल घाटी में जारी है बर्फबारी का दौर..पर्यटकों के लिए जारी की एडवाइजरी

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा (TSN)–हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के द्वारा आगामी चार दिनों तक मौसम खराब होने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में वीरवार को हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में जहां बारिश हो रही है। तो वही ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
पर्यटन नगरी मनाली में भी बर्फ का मजा ले रहे सैलानी
 हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू, लाहौल स्पीति की बात करें तो यहां पर भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में लाहौल स्पीति पुलिस ने लाहौल आने वाले सैलानियों व स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। तो वहीं पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी के बीच सैलानी मस्ती कर रहे हैं। मनाली में बर्फबारी का मजा लेने के लिए सैलानी सोलंग नाला, अटल टनल का भी रुख कर रहे हैं। हालांकि अभी मनाली में बर्फबारी कम है। ऐसे में अगर बर्फबारी ज्यादा होती है। तो सैलानियों की आवाजाही को मनाली पुलिस के द्वारा रोक दिया जाएगा। इसके अलावा लाहौल पुलिस ने भी सैलानियों व आमजन से आग्रह किया है की घाटी में बर्फबारी तेज हो गई है। ऐसे में भी आवश्यक कारणों के चलते ही अपने घरों से निकले। वहीं अगर कोई सैलानी या वाहन चालक पर बर्फ के बीच फंस जाता है  तो वह तुरंत पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। ताकि समय पर उसे मदद दी जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.