कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा (TSN)–हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के द्वारा आगामी चार दिनों तक मौसम खराब होने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में वीरवार को हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में जहां बारिश हो रही है। तो वही ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
पर्यटन नगरी मनाली में भी बर्फ का मजा ले रहे सैलानी
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू, लाहौल स्पीति की बात करें तो यहां पर भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में लाहौल स्पीति पुलिस ने लाहौल आने वाले सैलानियों व स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। तो वहीं पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी के बीच सैलानी मस्ती कर रहे हैं। मनाली में बर्फबारी का मजा लेने के लिए सैलानी सोलंग नाला, अटल टनल का भी रुख कर रहे हैं। हालांकि अभी मनाली में बर्फबारी कम है। ऐसे में अगर बर्फबारी ज्यादा होती है। तो सैलानियों की आवाजाही को मनाली पुलिस के द्वारा रोक दिया जाएगा। इसके अलावा लाहौल पुलिस ने भी सैलानियों व आमजन से आग्रह किया है की घाटी में बर्फबारी तेज हो गई है। ऐसे में भी आवश्यक कारणों के चलते ही अपने घरों से निकले। वहीं अगर कोई सैलानी या वाहन चालक पर बर्फ के बीच फंस जाता है तो वह तुरंत पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। ताकि समय पर उसे मदद दी जा सके।
