/ Aug 30, 2026

अपने इस्तेमाल के लिए नीजि भूमि से काट सकते हैं पेड़..लेकिन बेचने पर लगा है प्रतिबंध

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- प्रदेश सरकार ने हालही में पेड़ों के कटान और उन्हें बेचने को लेकर प्रदेश में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश सरकार ने सिर्फ तीन प्रजातियों के पेड़ों के कटान और उन्हें बेचने की ही अनुमति जारी की है जिसमें सफेदा, पॉपुलर और बांस शामिल है। सरकार के इस निर्णय से अधिकतर लोगों में इस बात को लेकर भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी कि क्या यह प्रतिबंध नीजि इस्तेमाल के लिए भी लगा है?
वन विभाग के मुख्य वन अरण्यपाल अजीत ठाकुर ने स्पष्ट की स्थिति
वन वृत मंडी के मुख्य वन अरण्यपाल अजीत ठाकुर ने इस संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि प्रतिबंध सिर्फ पेड़ों को काटकर बेचने पर ही लगा है। यदि कोई व्यक्ति अपने नीजि इस्तेमाल के लिए पेड़ों को काटना चाहता है तो वह इसके लिए संबंधित रेंज ऑफिसर से अनुमति लेकर उन्हें काट सकता है। लेकिन यह नीजि इस्तेमाल गृह निर्माण या बालन आदि के लिए ही होना चाहिए। इसपर किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पेड़ों के कटाने को लेकर कुछ समय पहले जो अनुमति दी गई थी उससे प्रदेश में पेड़ों के कटान का प्रचलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था। लोगों ने बड़े स्तर पर पेड़ों को काटकर उन्हें बेचना शुरू कर दिया था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पेड़ों को काटकर उन्हें बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें सिर्फ तीन प्रजातियों के पेड़ों को ही बेचने की अनुमति दी गई है जिसमें सफेदा, पॉपुलर और बांस शामिल है। इसके अलावा लोग अपने नीजि इस्तेमाल के लिए अपनी नीजि भूमि से पेड़ों को अनुमति लेकर काट सकता है, उसपर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.