/ Aug 30, 2026

नाबार्ड ने शिमला में जारी किया 2025- 26 के लिए स्टेट फोकस पेपर

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) हिमाचल प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025- 26 में हिमाचल प्रदेश को 42,244 हजार करोड़ का ऋण मुहैया करवाएगा।ऋण प्रवाह बीते वर्ष के मुकाबले 22.5 फीसदी बढ़ाया गया है। नाबार्ड की मुख्य प्राथमिकता कृषि क्षेत्र को मज़बूत करना है और सबसे ज़्यादा 16, 825 हजार करोड़ के ऋण कृषि और कृषि से संबंधित विकास परियोजना के लिए दिए जाएंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने नाबार्ड का स्टेट फोकस पेपर जारी किया और उम्मीद जताई कि प्रदेश में नाबार्ड के सहयोग से विकास कार्यों में तेजी आएगी।
ग्रीन राज्य की तरफ रहेगा  फोकस 
इस मौके पर नाबार्ड के सीजीएम डॉ विवेक पठानिया ने कहा कि सरकार के साथ मिलाकर नाबार्ड बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहा है। सड़कों के निर्माण,सिंचाई, पेयजल सहित अन्य योजनाओं के हर साल नाबार्ड 900 रुपए देता है. इस बार भी 900 करोड़ का प्रावधान किया है, जिसमें ग्रीन राज्य की तरफ फोकस रहेगा,जो कि राज्य सरकार का भी ध्येय है।HRTC को ई चार्जिंग स्टेशन के लिए 110 करोड़ रूपए दिए जाएंगे जिससे 58 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा डगवार मिल्क प्लांट के लिए 200 करोड़ रुपए नाबार्ड दे रहा है। सहकारिता का आने वाले समय में बड़ा दायित्व होने वाला है.ऐसे में कॉपरेटिव सोसाइटी का कंप्यूटीकरण नाबार्ड करने जा रहा है।
वहीं  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि नाबार्ड प्रदेश के विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है. जिसे निजी निवेश के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा निजी निवेश हिमाचल प्रदेश में लाने का प्रयास होना चाहिए। निवेश कृषि, पर्यटन, उद्योग किसी भी क्षेत्र में हो इसका फायदा हर वर्ग को होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.