भाजपा एमएलए सुधीर शर्मा का सीएम सूक्खु पर पलटवार..बोले धर्मशाला रैली से लोगो ने किया किनारा

धर्मशाला, 23 जनवरी ( TSN)-धर्मशाला में आज  कांग्रेस द्वारा रैली का आयोजन किया गया, जहां  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु द्वारा रैली को सम्बोधित करते हुए सुधीर शर्मा पर निशाना साधा. वही सुधीर शर्मा ने पलटवार किया और कहा रैली पूरी तरह से फ्लॉप रही जो बसे धर्मशला विधानसभा क्षेत्र से लोगों को लाने के लिए भेजी गई थी वह खाली वापस पहुंची है.उन्होंने कहा कि आज भी मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के लिए कोई भी बड़ी घोषणा नहीं कि केवल भाषण में एक ही मुद्दा रहा सुधीर शर्मा। आज भी मुख्यमंत्री अपने भाषण में राज्यसभा चुनाव का रोना रोते रहे। जबकि जो हमने फैसला किया था उस पर धर्मशाला की जनता ने मोहर लगाई और  दोबारा चुनकर भेजा।
राजनीतिक रोटियां सेकने का मुख्यमंत्री कर रहे हैं काम 
सुधीर शर्मा ने  कहा कि आज रैली स्तर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर कुछ लोगों द्वारा  प्रदर्शन किया और लोग ज्ञापन देना  चाहते थे,लेकिन मुख्यमंत्री रास्ता बदलकर सभा स्थल तक पहुंचे। धर्मशाला में उन्होंने कोई भी बड़ी घोषणा नहीं की केवल धर्मशाला में कन्वेंशन सेंटर खोलने की बात की जबकि यह पुरानी योजना है और इसका एडीबी का पैसा पहले से आया हुआ है. इसके अलावा स्कोह में  रोलिंग स्केटिंग का भी पहले से ही पैसे का प्रावधान किया गया है। सरकार को  केंद्रीय विश्वविद्यालय का 30 करोड रुपए जमा करना है,उसे जमा नहीं कर रहे हैं केवल राजनीतिक रोटियां सेकने का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं।
कांगड़ा के साथ सरकार कर रही भेदभाव
सुधीर शर्मा ने  आरोप लगाया  कि कांगड़ा के हितों के साथ मुख्यमंत्री भेदभाव और खिलवाड़ कर रहे हैं. आज बेरोजगार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. 10 गरंटिया सरकार ने दी थी वह तो पूरी हुई नहीं, केवल कागज काले करने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह सरकार आपदा बनकर आई है और अब लोग यह सोच रहे हैं कि कब इससे पीछा छूटेगा। प्रदेश की जनता इस सरकार से कितनी नाराज है इसका अंदाजा धर्मशाला में हुई मुख्यमंत्री की रैली से लगाया जा सकता है जहां पर धर्मशाला की जनता ने उनकी रैली से पूरी तरह से किनारा किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.