विकास एवं पंचायत मंत्री ने ली चार ब्लॉकों के प्रतिनिधियों ओर अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जानिए क्या दिए निर्देश

पंचकूला(TSN): हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शुक्रवार को सैक्टर-1 स्थित पीडब्लयूडी विश्राम गृह में चारों ब्लाकों के चुने हुए प्रतिनिधियों व अधिकारियों की विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पूरा करें ताकि ग्रामीणों को समय पर इनका लाभ मिल सके।
बैठक में चेयरमैन जिला परिषद, ब्लॉक समिति के सदस्य, हर ब्लॉक के बीडीसी चेयरमैन, ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम सचिव, जे ई, एसडीओ, एक्सईन, बीडीपीओ, डीडीपीओ, चीफ इंजिनियर, सीईओ जिला परिषद तथ पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने पंचायत मंत्री के समक्ष विकास कार्यों की प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बबली ने कहा कि 3100 करोड रूपये की राशि प्रदेश की पंचायतों, ब्लाक समितियों और जिला परिषदों में उनके हिस्से के हिसाब से वितरित की जाएगी और टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सरकार की हिदायतों के अनुसार विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरकार की सोच गांव में बेहतर विकास की है और सरकार के 9 सूत्रीय कार्यक्रम के आधार पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में चुने हुए प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए है और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में  इन  सुझावों पर विचार किया जाएगा। श्री बबली ने बताया कि एक महीने के बाद वे पुनः विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व चुने हुए प्रतिनिधी स्वयं मौके पर जाकर चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करें ताकि कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
विकास एवं पंचायत मंत्री ने चारों ब्लाक समिति के चेयरमैन व जिला परिषद के प्रधान से विकास कार्यो में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर देवेंद्र बबली को विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक डी के बैहरा ने सभी अधिकारियों की तरफ से विकास कार्यों में तेजी लाने और तय समय सीमा में पूरा करने का आश्वासन दिया।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.