37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी लगातार रच रहे इतिहास, शूटिंग और कुश्ती में जीते गोल्ड

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के खिलाड़ी गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में लगातार इतिहास रच रहे हैं। हरियाणा ने शूटिंग और कुश्ती में गोल्ड-सिल्वर मेडल जीते। सूत्रों के मुताबिक पहली बार राष्ट्रीय खेलों में 2 कांस्य पदक प्रदेश की झोली में डाले गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बताया जा रहा है कि शूटिंग के पहले दिन हुए मुकाबले में सागर भार्गव ने प्रदेश के लिए स्वर्ण जीता, जबकि ओलंपिक का कोटा प्राप्त कर चुके सरबजोत सिंह ने रजत पदक जीता। गतका टीम के खिलाड़ी जसविंदर सिंह ने कांस्य जीतकर इतिहास रचा, जबकि सुनिधि चौहान पहले ही कांस्य जीत चुकी थी।

 

एथलीट में भी हरियाणा ने जीते कई मेडल 

खास बात यह है कि जैवलिन थ्रो में शिल्पा रानी ने स्वर्ण मेडल व प्रियंका सिंह ने रजत, शॉट पुट में मनप्रीत, 400 मीटर की रेस में विक्रम पंचाल, हैमर थ्रो में अजय, व हेमथोलोन में तनु ने प्रदेश को रजत दिलाया। 800 मीटर की रेस में पूजा ने कांस्य जीता। बता दें कि हरियाणा की हॉकी की महिला टीम की खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेला। हरियाणा तीरंदाजी की तीनों टीमें फाइनल में पहुंच गई है। उनके बीच अब मिक्स मुकाबला 4 नवंबर, 5 और 6 नवंबर को गोल्ड मेडल के लिए होगा। इनके अलावा 97 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित बूरा ने, 86 किलोग्राम भार वर्ग में राकेश ने प्रदेश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते। उन्होंने कहा कि सरकार जूनियर और सब जूनियर लेवल से ही बेहतरीन खिलाड़ी तैयार कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिसार में सियासी बवाल: दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

हिसार-:हिसार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को रोककर न केवल धमकाने की कोशिश की गई, बल्कि यह उनकी जान लेने की साजिश भी हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को...

लुधियाना: मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी सेवाएं और मजबूत, डॉ. इरा चौधरी की नियुक्ति

लुधियाना,17 अप्रैल-:लुधियाना के मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल ने अपनी हेल्थकेयर सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए न्यूरोलॉजी विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल ने अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इरा चौधरी को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है, जिससे मरीजों को अब उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। डॉ. इरा...

राजेंद्र राणा के आरोप: प्रदेश में राजनीतिक द्वेष और प्रशासनिक दुरुपयोग का लगाया दावा

हमीरपुर-:प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक द्वेष की भावना के तहत कार्रवाई की जा रही है और सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजेंद्र राणा ने हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के...

NH-105 निर्माण में देरी पर घमासान,सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरा; पंचायत चुनाव खर्च पर भी सख्ती

शिमला, 16 अप्रैल -:पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-105) के निर्माण में देरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह अहम परियोजना ठप पड़ गई है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार समय पर भूमि उपलब्ध करवाने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.