100 लोगों ने किया SSP से सीधे संवाद…वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताई अपनी समस्याएं

राहुल चावला , धर्मशाला ( TSN)-जिला कांगड़ा के अब तक 100 के करीब लोग एसपी कांगड़ा से सीधा संवाद करके अपनी समस्याएं व शिकायतें बता चुके हैं। इन लोगों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडक़र अपनी शिकायतों को एसपी के समक्ष रख चुके हैं। दूरदराज के लोगों की सुविधा के लिए जिला पुलिस की ओर से एसपी को बोलो कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार व शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय तय किया गया है।
गौरतलब है कि जिला के दूरदराज के लोगों के  पुलिस से संबंधित कई मसले होते हैं, जिनके संबंध में उन्हें जानकारी नहीं मिल पाती। जिसके चलते उन्हें जिला पुलिस मुख्यालय आना पड़ता है, जो कि जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं, इसलिए ऐसे लोग अपने नजदीकी थाना या चौकी के माध्यम से एसपी से बात कर अपनी समस्या बता सकें, उसी के चलते यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
लोगों को लौटना पड़ता था वापिस
कई बार लोग दूरदराज क्षेत्रों से एसपी कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन एसपी के न मिलने के चलते उन्हें वापिस लौटना पड़ता है। कई बार एसपी के कहीं विजिट पर होने के चलते उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। कई लोगों को लगता है कि वह लंबा सफर तय करके धर्मशाला नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोग भी एसपी को बोलो कार्यक्रम के तहत एसपी से बात कर सकते हैं। गौरतलब है कि एसपी को बोलो कार्यक्रम के तहत घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद सहित अन्य मामले सीधे तौर पर पहुंच रहे हैं।
एसपी को बोलो कार्यक्रम के तहत अब तक सौ लोग सीधे तौर पर मुझसे बात करके अपनी समस्याएं व शिकायतें बता चुके हैं। लोगों की सुविधा के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है तथा इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। विभिन्न मामलों को लेकर एसपी को बोलो कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.