/ Aug 29, 2026

हिमाचल में नौकरी घोटाला: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार पर लगाए बड़े आरोप

हमीरपुर, 14 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर नौकरी घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार पर युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिभाशाली और मेहनती युवा दिन-रात परीक्षा की तैयारी करते रहे, लेकिन विधानसभा सचिवालय में हुई भर्तियों में केवल नेताओं के करीबी लोगों को बैकडोर एंट्री दे दी गई।
बेरोजगारों को मिली उपेक्षा, नेताओं के रिश्तेदारों को मिली नौकरी
आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से सिर्फ तीन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को ही सरकारी नौकरियों में एडजस्ट किया गया।किसी नेता का पीए,किसी का ड्राइवर और किसी नेता का रिश्तेदार आसानी से सरकारी नौकरी पा गया, जबकि आम बेरोजगार युवा सिर्फ देखते रह गए।
युवाओं के लिए नौकरी के दरवाजे हुए बंद
राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद हमीरपुर स्थित सेवा चयन बोर्ड को बंद कर दिया गया। युवाओं के इंटरव्यू रिजल्ट रोक दिए गए, जिससे बेरोजगारों को सड़कों पर उतरना पड़ा और भूख हड़ताल तक करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अगर भारतीयों में गड़बड़ी हुई थी तो दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को सजा दी जानी चाहिए थी लेकिन यहां की सुक्खू सरकार ने तो नौकरी देने वाला संस्थान ही बंद करके रख दिया था.
विधानसभा सचिवालय और स्टेट को ऑपरेटिव बैंक में गड़बड़ियों के आरोप
राजेंद्र राणा ने कहा कि विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्तियों की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक हो रही है। उन्होंने दावा किया कि स्टेट को ऑपरेटिव बैंक में भी 250 लोगों की जो भर्ती हुई है वो भी चर्चा में है, कांग्रेस के किसी पदाधिकारी द्वारा शिकायत करने पर मुख्यमंत्री ने विजिलेंस जाँच बैठाई, क्या यह विजिलेंस जांच लोगों को दिखाने के लिए है इससे साबित होता है कि सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण देने में लगी है.
तीन महीने से ठप ट्रेजरी, ठेकेदारों की रुकी पेमेंट
उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि तीन महीने से ट्रेजरी बंद पड़ी है, जिससे ठेकेदारों की पेमेंट रुकी हुई है और विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।
कांग्रेस को हिमाचल में भी भुगतना पड़ेगा दिल्ली जैसा हश्र
राजेंद्र राणा ने चेतावनी दी कि कांग्रेस का सवा दो साल का कुशासन उसे हिमाचल में ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 70 में से 67 सीटों पर जमानत जब्त हुई थी, वैसा ही हाल अब हिमाचल में भी होने वाला है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार जनता की नहीं, बल्कि कुछ खास मित्रों की चल रही है, जबकि आम जनता हाशिए पर धकेल दी गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.