शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार होटल की ऑक्युपेंसी बढ़ी है.पिछले साल दिसंबर की बात की जाए तो लगभग 3 करोड़ का रेवेन्यू में इजाफा हुआ है.इससे लगता है कि अलग-अलग राज्यों से पर्यटक हिमाचल पहुंचे हैं.
पिछले साल बर्फबारी भी एक बड़ा कारण रहा है, जो पर्यटक काफी संख्या में हिमाचल पहुंचे. इस साल बर्फबारी नहीं हुई और इसके साथ ही महाकुंभ की वजह से भी हिमाचल से भी और दूसरे राज्यों से भी लोग वहां जा रहे हैं. इस वजह से भी हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है.
वहीं, विंटर सीजन में करीब 40% तक वह भी चल रहा है. समय-समय पर भी अलग-अलग डिस्काउंट पर्यटकों को दिए जाते हैं. वैलेंटाइन डे पर 10% अलग से डिस्काउंट दिया जा रहा है. खाने पर भी 20% तक कपल को डिस्काउंट दिया जा रहा है. बुकिंग के लिए मेक माय ट्रिप के साथ भी टाई अप किया जाएगा, ताकि आसानी से बुकिंग हो सके. जल्द ही इस पर एग्रीमेंट किया जाएगा. वहीं, प्लेटिनम कार्ड भी लॉन्च किया जाएगा. इसमें तीन साल तक पर्यटकों को डिस्काउंट दिया जाएगा. इसमें % निगम के होटल में और खाने पर 15% डिस्काउंट दिया जाएगा.
