केन्द्रीय राज्य मंत्री बोले..हिमाचल के विकास में कमी नहीं आने देगी केंद्र सरकार

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए 11806 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और देश के मिडल क्लास के लिए इस बार का बजट किसी वरदान से कम नहीं है। बजट में विकसित भारत 2047 का रोडमैप देश के सामने केंद्र सरकार ने रखा है। यह बात केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि केंद्रीय बजट में हर वर्ग खासा ध्यान रखा गया है।
केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए 11806 करोड़ का प्रावधान
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि 23 फरवरी तक देश के हर राज्य में केंद्रीय मंत्री बजट की बारीकियों और राज्यों को होने वाले फायदों को लेकर जानकारी सांझा कर रहे हैं।इसी कड़ी में वे आज शिमला पहुंचे हैं जहां प्रबुद्ध लोगों की संगोष्ठी और मीडिया के माध्यम से बजट के बारे में बताया जा रहा है। बजट में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना 2025- 26 में 100 करोड़ बजट रखा गया है जो 2014 में 70 करोड़ रुपए था।इसी तरह पीएम आवास योजना के लिए 78 हजार करोड़ का बजट है. जिससे 3 करोड़ 45 हजार लोगों के मकान बनाए जाएंगे।जल जीवन मिशन के तहत 15.42 करोड़ नए नल लगाए जाएंगे जिसके लिए 67 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।11 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी नल घर में लग जाएंगे जिसका हिमाचल को भी फायदा होने वाला है।373 करोड़ बजट तहबाजारी के लिए रखा गया है जिसमें 68 लाख तहबाजारी को फायदा होगा। शिक्षा और खेल की तरफ केंद्र का फोकस बड़ा है 2014 में देश 16 आईआईटी थी जो अब  23 हो गई है है इसी तरह 7 एम्स से बढ़कर 20 एम्स और 13 से 21 IIM अब हो गए हैं।
रोजगार और रेलवे के मुद्दे पर कहा ये 
उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रोजगार की अगर बात करें तो 2014 में  केवल 350 स्टार्ट अप थे जो अब बढ़कर 1.6 लाख स्टार्ट शुरू किए जा चुके हैं। केंद्रीय बजट में इस बार 100 जिला जिनमें कम फसलों का उत्पादन होता है,उन्हें केंद्र सरकार विकसित करेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार को इसमें प्रयास करना चाहिए। योजना से देश के 1.7 करोड़ के किसानों को फायदा होगा।2014 में 2.50 लाख टैक्स स्लैब में छूट मिलती थी जो अब बढ़ाकर केंद्र सरकार ने 12 लाख कर दी है जिसका देश और प्रदेश के कर्मचारियों को खासा फायदा मिलेगा।2014 में 108 करोड़ रूपए रेलवे का बजट था जिसे बढ़ा कर 2716 करोड़ इस बार बजट में किया गया है जिसमें चार अमृत स्टेशन बनाने हैं। रेलवे विस्तार के हिमाचल में प्रोजेक्ट तेज गति से चल रहे हैं लेकिन हिमाचल की वर्तमान सरकार अपना हिस्सा इन प्रोजेक्ट के लिए नहीं दे रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.