/ Aug 30, 2026

नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जबेहड़ के सुनील कुमार ने जीता रजत पदक

ऊना,राकेश(TSN)-चेन्नई में आयोजित 23वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जुबेहड़ पंचायत के सुनील कुमार ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। सुनील की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में 17 फरवरी से शुरू हुई 4 दिवसीय 23वीं नैशनल पैरा एथलीट चैंपियनशिप में सुनील कुमार ने एफ-40 कैटेगरी जैवलिन थ्रो में 31.69 मीटर का रिकार्ड बनाकर रजत पदक जीता है.

लंढेर लंढीया गांव के निवासी 25 वर्षीय पैरा एथलीट सुनील कुमार इससे पहले राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में सबसे तेज धावक होने का खिताब जीत चुके है। वर्ष 2021 में 100 मीटर दौड़ में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर टी-14 श्रेणी का गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वह भारोत्तोलन में रजत पदक और शाटपुट में कांस्य पदक जीतकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुल तीन पदक अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ साथ महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 21वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप टी-40 ड्वार्फ केटेगरी जैवलिन थ्रो में उन्होंने कांस्य पदक जीता था और देश के टाप 10 खिलाड़ियों में अपना नाम शामिल करवाया था। खेलो इंडिया पैरा गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था। 3.4″ कद के सुनील कुमार वर्तमान जुबेहड़ के स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर कार्यरत हैं। सुनील ने इस उपलब्धि का श्रेय माता सुमन बाला, पिता राम पाल और कोच ललित ठाकुर को दिया है। सुनील का चयन अब मार्च महीने में दिल्ली में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हुआ है। सुनील कुमार का कहना है कि उसका लक्ष्य वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप व अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक में देश के लिए पदक हासिल करना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.