कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक पर्यटन नगरी मनाली जो देश विदेश के सैलानियों की पसंदीदा जगह है।हर साल लाखों की संख्या में सेनानी यहां पर पहुंचते हैं लेकिन अब इस खूबसूरत पर्यटन स्थल में भी नशा धीरे धीरे अपने पांव परसारने लगा है और आज की युवा पीढ़ी को अपने चुंगल में ले रहा है। ऐसे में आज के युवाओं को नशे से बचाने और दूर रखने के लिए अब यहां की ग्राम पंचायत महिला मंडल युवक मंडल ने भी अपनी कमर कस ली है।ग्राम पंचायत पलचान ग्राम पंचायत बरुआ ग्राम पंचायत ओल्ड मनाली के द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इसके साथ ही महिला मंडलों के द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वही ग्राम पंचायत ओल्ड मनाली के द्वारा भी लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है और इसके लिए एक अभियान भी चलाया गया है। आज भी माता हिडिंबा के परिसर में डूंगरी गांव वासियों को नशे के प्रति जागरूक किया गया और शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान ग्राम पंचायत ओल्ड मनाली की प्रधान मोनिका भारती ने कहा कि इन दोनों मनाली सहित आसपास के क्षेत्र में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है।ऐसे में युवा पीढ़ी को नशे से बचने के लिए अब ग्राम पंचायत महिला मंडल युवक मंडल ने अपनी कमर कस ली है और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है ।तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में भी लोगों को बताया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज डूंगरी गांव वीडियो को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई की ना तो किसी को नशा करने दिया जाएगा और ना ही किसी को नशा बेचने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि नशे की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे पंचायत के द्वारा इनाम भी दिया जाएगा।
नशे के कारोबारी की सूचना देने पर दिया जाएगा इनाम
डूंगरी गांव के वार्ड सदस्य सुरेश कश्यप और महिला मंडल सदस्य हेमा ने कहा कि उनके द्वारा लोगों को नशे के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है और सभी माता-पिता से भी अपने बच्चों पर नजर रखने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनाली सहित आसपास के क्षेत्र में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसे में अब आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचने के लिए सभी लोग आगे आ रहे हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ओल्ड मनाली में रात 10:00 बजे के बाद कोई भी दुकान खुली नहीं रखी जाएगी और यदि ऐसे में किसी को भी नशे बेचने वाले और खरीदने वाले के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो वह संबंधित पंचायत को इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं उन्होंने कहा कि सभी ग्राम वासियों ने प्रण लिया है कि अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाएंगे।
