लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे औट के पास बंद, एक बस भी हुई दुर्घटना का शिकार

मंडी,धर्मवीर(TSN)-चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी जिला के औट के पास लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है।मंडी जिला पुलिस ने इस संदर्भ में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी शेयर करके लोगों से संभलकर यात्रा करने की आहवान किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह औट के साथ लगते शनि मंदिर के पास पहाड़ी से बहुत भारी मात्रा में मलबा आकर हाईवे पर गिर गया।इस कारण हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है।हालांकि यहां फोरलेन निर्माण में जुटी एफकॉन्स कंपनी की मशीनरी को तुरंत प्रभाव से मौके पर बुलाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थोड़ा मलबा हटाकर छोटे वाहनों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।लेकिन अभी भी दोनों तरफ लंबा जाम लगा हुआ है और मलबा हटाने के बाद ही यातायात को पूरी तरह से बहाल किया जा सकेगा।एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण इस कार्य में समय लग रहा है।क्योंकि बारिश का मौसम जारी है ऐसे में लोगों से यही आहवान है कि वे बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही यात्रा करें। यदि कहीं सड़क बंद है तो फिर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बस भी हुई दुर्घटना का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार एक नीजि बस पनारसा के पास दुर्घटना का शिकार हुई है। बस सड़क किनारे पलटी है। लेकिन इसके पलटने को लेकर सही जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।ऐसा बताया जा रहा है कि पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर इस बस पर आ गिरा जिस कारण यह पलट गई। लेकिन गनीमत यह रही कि बस सड़क किनारे ही पलटी जबकि नीचे ब्यास नदी के पास जाकर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि जब बस हादसे का शिकार हुई तो उसमें सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही मौजूद थे और दोनों पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या...

मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर में मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहाली। मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में...

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.