रजनी पाटिल बोली 15 दिनों में होगा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन..पार्टी के सभी विधायक और नेता एकजुट

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर दो दिन तक कांग्रेस नेताओं की शिमला में नब्ज टटोली के बाद कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने 15 दिन के भीतर नई कार्यकारिणी के गठन का ऐलान किया।रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का मिशन लोटस फैल हुए एक साल हो गया है और कांग्रेस की सरकार प्रदेश में मजबूती से काम कर रही है।सभी लोग सरकार के साथ हैं.एकजुटता से कार्य किया जा रहा है,किसी ने भी सरकार से नाराजगी की बात नहीं कही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के सवाल पर कहा ये

रजनी पाटिल ने कहा कि 15 दिन में कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी हिमाचल में बना दी जाएगी.जिसमें सभी समुदायों को तरजीह दी जाएगी।कांग्रेस पार्टी एक व्यक्ति एक पद की पक्षधर है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के सवाल पर रजनी पाटिल ने कहा कि अध्यक्ष को हटाया नहीं गया है,केवल कार्यकारिणी भंग की गई है,जिसका गठन किया जाना है। अध्यक्ष का फैसला उसके बाद होगा।सरकार में कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति पर रजनी पाटिल ने कहा कि सभी लोगों को सरकार में एडजस्ट करना मुश्किल होता है,लेकिन फिर भी लोगों को पदों पर नियुक्ति दी गई है।

सीएम सुक्खू आपदा में मांगते रहे केंद्र से भीख…नहीं मिला पैसा

वहीं रजनी पाटिल ने हिमाचल प्रदेश की आर्थिक दशा के लिए पूर्व की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।आपदा में सीएम सुक्खू बार बार केंद्र से भीख मांगते रहे लेकिन केंद्र सरकार से मदद नहीं मिली।मोदी सरकार ईडी,सीबीआई का प्रयोग कर सरकारों को तोड़ने का कार्य कर रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है।हिमाचल में सरकार अच्छा काम कर रही है और किसी भी तरह की लड़ाई नहीं है।2027 में एक बार कांग्रेस एक भाजपा के मिथ को तोड़ते हुए कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दलाई लामा से मिले अमेरिकी कांग्रेस के पांच सांसद, मैक्लोडगंज में हुई अहम मुलाकात

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:तिब्बती धर्मगुरु परम पावन 14वें दलाई लामा से बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित उनके निवास पर अमेरिकी कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान तिब्बती निर्वासित सरकार के सिक्योंग पेनपा छेरिंग भी मौजूद रहे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को तिब्बती समुदाय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी...

लुहणू मैदान पर मुंबई का दबदबा, हिमाचल को पारी और 196 रन से दी करारी शिकस्त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान मुंबई के खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की और हिमाचल की टीम को वापसी...

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा...
CM Sukhwinder singh sukhu

हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार,बोले- कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्ष महाजन उनसे बाद में राजनीति में आए थे और वह उनसे पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष बन चुके थे।सुक्खू ने...

शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,सप्ताह में तीन दिन मिलेगी हवाई सुविधा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस सेवा के शुरू होने से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हवाई सफर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.