/ Aug 29, 2026

कुल्लू में भारी बारिश से भूस्खलन…सड़क पर मलबा आने से वाहन फंसे

कुल्लू,मनमिन्दर अरोड़ा(TSN)-हिमाचल में कुल्लू जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में देर रात हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ,जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुल्लू के गांधी नगर इलाके में नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और उसके साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया।इस मलबे के चलते नाले के किनारे स्थित मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।बारिश और भूस्खलन के कारण नाले में एक स्कूटी और एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गयी,जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हालांकि,इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है।मलबे में दो वाहन फंसे हुए है ।फिलहाल सड़क बंद होने के चलते लोगो को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

लोग बोले यह मंज़र काफी डराने वाला था..डरकर अपने घरों से निकले बाहर

फिलहाल,कुल्लू में मौसम स्थिर हो गया है,जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।वार्ड 11 की पाषर्द अमीना महंत ने बताया कि उन्हें उनके रिशेतदार का रात को फोन आया।उसके बाद अन्य लोगो को इसके बारे में बताया गया ।सभी लोग रात में एक जगह इक्कठे हो गए।नाले एकाएक भारी मात्रा में मलबा ओर पानी आया।ऐसा मंज़र देखकर लोग डर गए।ऐसी घटनाएं बरसात के दिनों में देखने को मिलती है लेकिन अभो यह होना अजीव बात है।स्थानिया रमेश गुप्ता और रोहित ने बताया कि यह मंज़र काफी डराने वाला था।हम डरकर अपने घरों से बाहर निकल गए ।नाले से मलबा ओर पानी सड़क पर आ गया था ।रात सेउनकी गाड़ी मलबे में फंसी हुई है।लेकिन अभी सुबह तक प्रशासन यहां नही पहुंचा है

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.