पटवारी कानूनगो का आंदोलन जनहित में नही.. नियमो के तहत होगी कार्यवाई- जगत नेगी

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-पटवारी- कांनुनगो तीन दिनों से प्रदेश भर में सामुहिक अवकाश पर है। यह कर्मचारी सरकार द्वारा इन्हें स्टेट कैडर में लाने के फैसले का विरोध कर रहे है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से दफ्तरों पर तीन दिनों से ताले लटके हुए है।जिससे प्रदेश भर में लोगों को राजस्व विभाग से जुड़े दस्तावेजों को तैयार करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन अब प्रदेश सरकार इनके खिलाफ सख्ती की तैयारी में है राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसके संकेत दे दिए है।

नियमों की अवहेलना करने पर होगी सख्त कार्यवाही

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को स्टेट केडर में लाने का फैसला करने से पहले इनसे कई दौर की बातचीत की है और उनकी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा है।इसके लिए कमेटी भी बनाई गई थी और कानूनगो पटवारी संघ की कई मांगो को पूरा भी किया गया है।संघ की मांग थी कि नेट के लिए ढाई सौ रुपए मिलता था जिसको देखते हुए पटवार खानों को वाईफाई की सुविधा देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी विचार किया जा रहा है। जहा तक स्टेट कैडर करने की बात है।स्टेट केडर का फैसला प्रदेश की जनता के हित में है सरकार यह फैसला वापिस नही लेगी ।उन्होंने सभी कर्मचारियों से नियमो के तहत काम करने की अपील की है।नेगी ने कहा किं यदि कोई भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

बारिश और बर्फबारी किसान और बागवानों के लिए काफी फायदेमंद

वही जगत नेगी ने कहा प्रदेश में काफी लंबे समय के बाद बारिश और बर्फबारी हुई है जो कि किसान और बागवानों के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इसके चलते कई हिस्सों में दुश्वारियां में बढ़ गई है प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के चलते 631 सड़के बंद पड़ी है और चार नेशनल हाईवे भी बंद है वहीं बिजली के 2110 ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। सड़कों की बहाली और बिजली की बहाली का कार्य जोरों पर है उन्होंने कहा कि आगामी दो दिन भी मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.