छोटी काशी में पहली बार भव्य इंटरनेशनल कल्चरल परेड़ का आयोजन, देखने उमड़ी भारी भीड़

मंडी,धर्मवीर (TSN)-छोटी काशी मंडी में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान पहली बार भव्य इंटरनेशनल कल्चरल परेड़ का आयोजन किया।इस भव्य नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।कल्चरल परेड़ को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डीसी ऑफिस परिसर से शुरू इस भव्य कल्चरल परेड़ का मुख्य दृश्य सेरी मंच पर देखने को मिला, जहां सभी दलों ने अपनी-अपनी स्मृद्ध संस्कृति की झलक को पेश किया। एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बताया कि प्रदेश सरकार और मंडी जिला प्रशासन के प्रयासों से यह आयोजन हो पाया है। प्रशासन का यही प्रयास है कि महोत्सव के दौरान हर बार कुछ नया किया जाए। उसी को ध्यान में रखते हुए इस बार इंटरनेशनल कल्चरल परेड़ का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी दलों और स्थानीय लोगों का प्रशासन की तरफ से आभार जताया।

कल्चरल परेड़ में दिखी 5 देशों और भारत के 20 स्थानों की संस्कृति की झलक

इस कल्चरल परेड़ में 5 देशों सहित भारत के 20 सांस्कृति दलों ने अपनी-अपनी स्मृद्ध संस्कृति की झलक को पेश किया। विदेशी दलों में यूक्रेन,थाईलैंड,श्रीलंका,मलेशिया और कजाकिस्तान से आए दल इस परेड़ का हिस्सा बने। वहीं, जम्मू-कश्मीर,पंजाब,हरियाणा,राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कलाकारों सहित हिमाचल के चंबा के पांगी-भरमौर,शिमला, लाहौल-स्पीति,कुल्लू,सिरमौर के कलाकारों ने भी इसमें भाग लिया।मंडी जिला के मांडव्य कला मंच,संगीत सदन, अमर युवक मंडल और संकल्प युवक मंडल के कलाकार भी इस सांस्कृतिक परेड में शामिल हुए।विदेशों से आए सांस्कृतिक दलों ने अपने अनुभवों को सांझा करते हुए बताया कि भारत में आकर शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होना उनके लिए एक नया अनुभव है और उन्हें यहां काफी मजा आ रहा है। यहां की संस्कृति को जानने का मौका मिल रहा है।उन्होंने बताया कि उनके देशों में भी भगवान शिव को पूजा जाता है और शिवरात्रि पर हो रहे इस आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

भव्य था कल्चरल परेड़ का नजारा, देखते ही रह गए लोग

स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बताया कि यह आयोजन पहली बार हुआ। इसके माध्यम से देश-विदेश की विभिन्न संस्कृति की झलक देखने को मिली है और इसके माध्यम से काफी कुछ जानने का मौका भी मिला है। लोगों ने ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रखने का सुझाव दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.