/ Aug 31, 2026

मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न श्रेणियों के 145 पदों को सृजित कर भरने का लिया फैसला

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 10 मार्च, 2025 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 8वें सत्र के शुभारम्भ अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने बजट सत्र में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट 2023-24 को प्रस्तुत करने को भी मंजूरी दी।

मंत्रिमंडल ने विभिन्न श्रेणियों के 145 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद,नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में 6 पद भरे जाएंगे।मंत्रिमंडल ने शिमला स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल संस्थान,चमियाणा में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के लिए दो वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों के पद सृजित कर भरने की भी मंजूरी दी।मंत्रिमंडल ने पारंपरिक कत्था भट्टियों को आईबीआर बायलर युक्त कत्था भट्टियों में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्रदान की।अब इन्हें राज्य के मुख्य बायलर निरीक्षक के पास अनिवार्य रूप से पंजीकृत करवाना होगा।आईबीआर बायलर के माध्यम से खैर लकड़ी (छाल सहित) को पूरे वर्ष में 5435 से 7500 क्विंटल की सीमा में संसाधित करने की अनुमति होगी।

सांसद सुरेश कश्यप के बयान पर दी प्रतिक्रिया

सांसद सुरेश कश्यप द्वारा केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता से वेतन देने के बयान पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पलटवार किया है और सांसद सुरेश कश्यप पर लोगों के को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। जगत नेगी ने कहा कि भाजपा के नेता भृमक प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप हिमाचल की जनता को यह बताएं कि उन्होंने हिमाचल के हितों की कोई आवाज संसद के अंदर उठाई है।हिमाचल प्रदेश में जो बीते साल जो आपदा आई थी उसमें अभी तक कोई भी पैसा केंद्र सरकार से नहीं मिला है।जीएसटी का जो कंपनसेशन मिलना था वो भी खत्म कर दिया गया है।जिसके चलते आर्थिक संकट पैदा हुआ है। रेवेन्यू डिफिशिएंसी ग्रांट भी काम कर दी गई है इसके बारे में कोई भी सांसद संसद के अंदर कोई बात नहीं करते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.