भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बोले नौसिखिए और नालयक लोग चला रहे हैं प्रदेश सरकार

मंडी,धर्मवीर(TSN)-भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को नौसिखिए और नालायक लोग चला रहे हैं।सुक्खू सरकार विकास ही हर डाल को सुखाने में लगी हुई है।यह बात उन्होंने मंडी में केंद्रीय बजट पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी में भाग लेने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में कही।तरूण चुघ ने कहा कि वर्ष 2004 से लेकिर 2014 तक यूपीए की सरकार थी तो उस वक्त केंद्र से प्रदेश को जो मदद मिलती थी उसमें मौजूदा सरकार ने 2014 से लेकर 2024 तक 300 गुणा की बढ़ोतरी की है।इस बार भी गत वर्ष के मुकाबले एक हजार करोड़ अधिक दिए गए हैं। लेकिन प्रदेश की सरकार इन पैसों से विकास नहीं करवा पा रही है। यहां की सरकार को सिर्फ समोसों की चिंता है और मंदिरों के पैसों नजर है।ऐसी सरकार का कभी भला नहीं हो सकता।

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है केंद्र सरकार का बजट

तरूण चुघ ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है उससे समाज के हर वर्ग में उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है।मंडी की प्रबुद्ध जनता ने भी इस बजट को खूब सराहा है।बजट से स्पष्ट पता चलता है कि पिछले 11 वर्षों से भारत कितना आगे बढ़ा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञान और टाइम की जो नई परिभाषा दी है उसके तहत समाज के हर वर्ग को बल मिला है।आज गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की चिंता करते हुए बजट में इनके लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।टैक्स में छूट देकर मध्यमवर्ग को बड़ी राहत दी गई है। केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत के संकल्प संकल्प को पूरा करने वाला बजट है.इस मौके पर उनके साथ पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित जिला के अन्य भाजपा विधायक, पूर्व मंत्री और तमाम नेता भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.