/ Aug 29, 2026

अनुराग बोले महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान राष्ट्र निर्माण में , देश के हर क्षेत्र में महिलाओं का बोलबाला

ऊना,राकेश(TSN)-देशभर में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है.अलग अलग जगह पर महिलाओं को उनके द्वारा किए गए बेहतरीन कार्य को लेकर सम्मानित भी किया जा रहा है.ऊना जिला में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया.इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर सहित तमाम भाजपा के नेता और पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने भाग लिया.अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई और मंच संचालन से लेकर अनेक मुद्दों पर अपनी बात रखी.

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान राष्ट्र निर्माण और परिवार समाज के कल्याण में महिलाओं का है.आज आप जिस तरफ भी नजर दौड़ाएं वहां पर हर क्षेत्र में बेटियों की स्कूल की बात करें तो खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है, मेडल लाने में भी महिलाएं आगे हैं.अगर राजनीति की बात करें तो राजनीति के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में 50% आरक्षण पंचायत चुनाव में महिलाओं को दिया गया है.देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति बंधन बिल लाकर 33% आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में सुनिश्चित कर दिया है और संगठन में भी मंडल और राष्ट्रीय स्तर पर हम सुनिश्चित कर रहे हैं.देश की भारतीय फौज में भी 10हजार महिलाएं अधिकारी से लेकर लड़ाकू विमान उड़ाने में शामिल है.वहीं दूसरी और रिपब्लिक डे में परेड में नारी शक्ति लीड कर रही है दुनिया भर में महिला पायलट सबसे ज्यादा भारत में है आज भारत कि राष्ट्रपति एक महिला है आज हम कह सकते हैं कि भारतीय नारी सब पर भारी आज उनका काम उनकी पहचान बन रही है वहीं उन्होंने हिमाचल सरकार द्वारा महिलाओं को ₹1500 में महीना दिए जाने पर कांग्रेस को घेरा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसकी शुरुआत एक छोटे जिले से की गई थी लेकिन आज भी शुरुआती दौर में वहां पर कुछ ही महिलाओं को ₹1500 दिया गया है जबकि सरकार के कार्यकाल में महिलाएं अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जहां एक और ऐसा वातावरण है कुछ ऐसी घटनाएं हुई है,जहां महिलाएं अपने आप और आसुरक्षित महसूस कर रही है यह एक तरफ मोदी सरकार ने महिलाओं को रोजगार के अवसर दिए और उन्हें अनेको सुविधाएं और संसाधन मिल रहे हैं और उनके परिवार पावरफुल हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर राज्य की सरकारों को भी और बढ़ चढ़कर काम करने चाहिए वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में आने से पहले अनुराग ठाकुर ने डेरा बाबा रुद्रानन्द आश्रम नारी में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानन्द जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.