कांग्रेस कार्यालय में अपने क्षेत्र में कुछ अलग करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में देशभर के साथ महिला दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिमला कांग्रेस कार्यालय में भी महिला दिवस को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अपने अपने क्षेत्र में कुछ अलग करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रही।

महिला आयोग सहित अन्य जगहों पर भी महिलाओं को मिलनी चाहिए जगह-प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी के रूप में कांग्रेस पार्टी ने देश को पहली प्रधानमंत्री दी।प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति और मीरा कुमार लोकसभा स्पीकर रही।कांग्रेस पार्टी और सरकारों ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चलाए।प्रदेश में महिलाएं कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं।महिलाओं को संगठन और सरकार में जगह देने को लेकर उन्होंने कहा कि महिला आयोग सहित अन्य जगहों पर भी महिलाओं को जगह मिलनी चाहिए।इसको लेकर सरकार से बातचीत की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

युवाओं के समर्थन में अंबाला में निकला ‘युवा एकजुटता मार्च’, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की उठी मांग

अंबाला-:देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोज़गारी तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में रविवार को अंबाला छावनी में ‘युवा एकजुटता मार्च’ निकाला गया। सामाजिक और सर्वदलीय स्वरूप में आयोजित इस मार्च में छात्र-छात्राओं, महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों...

नीट परीक्षा और पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख, विपक्ष पर मुख्यमंत्री का निशाना

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। रोहतक स्थित एमडीयू में मीडिया से बातचीत के दौरान...

सेब सीजन 2026: शिमला में सेब ढुलाई की नई दरें लागू, अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:सेब सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन शिमला ने सेब की ढुलाई के लिए ट्रक, मिनी ट्रक और पिकअप वाहनों की नई परिवहन दरें निर्धारित कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन दरों का पालन सभी परिवहन ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य होगा।निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने...

NEET विवाद पर कांग्रेस पर बरसे राजीव बिंदल, बोले- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश

शिमला,संजू-:NEET परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दे पर शुरू हुए आंदोलन को विपक्षी दलों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल...

26 जुलाई तक सामान्य मानसून, 27 जुलाई से हिमाचल में फिर तेज होगा बारिश का दौर

शिमला:हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून सामान्य गति से सक्रिय रहने की संभावना है,लेकिन 27 जुलाई से एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.