/ Aug 31, 2026

भाजपा नेता आश्रय शर्मा ने प्रदेश सरकार को दी चेतावनी…थाना पलौन प्रोजेक्ट के ऑफिस को बदला तो होगा आंदोलन

मंडी,धर्मवीर(TSN)-भाजपा नेता एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से रहे पूर्व प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने कोटली से थाना पलौन पावर प्रोजेक्ट के ऑफिस को यहां से बदलने की प्रक्रिया का विरोध किया है।मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में आश्रय शर्मा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का जहां पर निर्माण होने जा रहा है, सरकार उसके ऑफिस को वहां से उठाकर जोगिंद्रनगर ले जाना चाह रही है,जोकि किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय में मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा के प्रयासों से यह ऑफिस कोटली लाया गया था ताकि थाना पलौन प्रोजेक्ट के कार्य को गति मिल सके।आज इस प्रोजेक्ट की 90 परसेंट क्लीयरेंस हो चुकी है और वर्ल्ड बैंक से इसके लिए धन भी स्वीकृत हो चुका है।लेकिन अब प्रदेश सरकार इस ऑफिस को जोगिंद्रनगर ले जाने का प्रयास कर रही है।

कोटली से किसी भी हाल में न बदला जाए इस प्रोजेक्ट का ऑफिस

आश्रय शर्मा ने कहा कि वे जल्द ही इस बारे में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलेंगे और ऑफिस को शिफ्ट न करने की बात रखेंगे।यदि प्रदेश सरकार नहीं मानती है तो फिर इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह स्व. पंडित सुखराम का सपना था जो मौजूदा विधायक अनिल शर्मा के प्रयासों से पूरा होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के बनने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा और यहां क्षेत्र का विकास भी होगा।बता दें कि थाना पलौन 190 मेगावॉट का प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के लिए एचपीपीसीएल द्वारा यहां पर ऑफिस खोला गया है जिसे अब यहां से जोगिंद्रनगर शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका लोग विरोध कर रहे हैं।आज कोटली में इस संदर्भ में लोगों ने रोष रैली निकालकर एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी भेजा है।

कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर पर भी कसा तंज,कहा- चंपा है तबादलें करवाने के लिए मशहूर

इस मौके पर आश्रय शर्मा ने मंडी सदर से कांग्रेस की प्रत्याशी रही चंपा ठाकुर पर भी जुबानी हमले बोले। उन्होंने चंपा ठाकुर से पूछा कि प्रदेश में उनकी सरकार है तो वे बताएं कि उन्होंने सरकार उन्होंने सरकार के माध्यम से बीते दो वर्षों में मंडी सदर के लिए कौन सी बड़ी परियोजना स्वीकृत करवाई।उन्होंने कहा कि चंपा ठाकुर आज सिर्फ इसी काम के लिए मशहूर हैं कि वे ट्रांसफरें करवाती हैं।शिमला में भी उनकी पहचान इसी बात को लेकर है।ट्रांसफरें करवाकर कर्मचारियों को इधर से उधर करना ही उनका मुख्य काम है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.