बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना. बोले हिमाचल के विकास के लिए करोड़ों दे रही केंद्र सरकार

ऊना,राकेश(TSN)-हिमाचल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल आज ऊना पहुंचे.उन्होंने सबसे पहले डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नारी में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीव आनंद जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए.इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा.राजीव बिंदल ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब एम्स पर भी सवाल खड़े करने लगी है और अब इसका विरोध कर रही है.जबकि मोदी सरकार द्वारा हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपए दे रहे हैं.

राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस 70 साल के कार्यकाल में किरतपुर से लेकर मनाली तक का रोड नहीं बनवा सकी, जबकि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए करोड़ों रुपया दिया जा रहा है.ऊना जिला में 950 सौ करोड रुपए की लागत से अब पुल बनने जा रहा है.जिसका टेंडर हो चुका है सुक्खू सरकार ने प्रदेश में शिक्षा का स्तर को कम कर दिया है.सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है और ना ही नए टीचरों और लेक्चररों की भर्ती तक नहीं हो रही है.उन्होंने कहा कि कही प्राइवेट स्कूल वालों के साथ उनकी कोई साठगांठ तो नहीं है क्योंकि जहां-जहां पर सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं वहां पर प्राइवेट स्कूल खुल रहे हैं.उन्होंने कहा कि आज पटवारी और बिजली विभाग के लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं एक भी नया संस्थान नहीं खोला जा रहा है.

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खनन माफिया,नशा माफिया और भ्रष्टाचार का बोलबाला

राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो बातें कह कर जनता से वोट लिए थे और सत्ता हासिल की है,उन बातों को वह जनता के बीच लेकर जाएं क्योंकि जनता ने उन्हें चुना है.उन्होंने कहा कि जो लोग पक्की और सरकारी नौकरी दिए जाने की बात करते थे,आज ना तो कहीं पक्की नौकरी और ना ही सरकारी नौकरी मिल रही है.उन्होंने कहा कि सरकार अपनी पांच गारंटीया पूरा करने का दावा कर रही है.सरकार इस पर बाइट पेपर लेकर आए ताकि असलियत जनता को पता चल सके.उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार खनन माफिया नशा माफिया का बोलबाला है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.