पटवारी कानूनगो की हड़ताल खत्म.. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ बैठक सफल

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-स्टेट कैडर बनाए जाने पर हड़ताल पर चल रहे पटवारी कानूनगो ने आज राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ वार्ता कर बिना शर्त हड़ताल खत्म कर दी है। राजस्व मंत्री के साथ शिमला विधान सभा में हुई बैठक में मंत्री ने पटवारी कानूनगो को आश्वासन दिया कि स्टेट कैडर से किसी की भी पदोन्नति प्रभावित नहीं होगी और पुराने नियमों के मुताबिक ही पदोन्नति दी जाएगी।

स्टेट कैडर रहेगा लागू,किसी की भी पदोन्नति नहीं होगी प्रभावित

जगत सिंह नेगी ने कहा कि संयुक्त पटवारी कानूनगो संघ के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई है और जो कन्फ्यूजन था उसे क्लियर किया गया है।नेगी ने कहा कि जब तक स्टेट कैडर को लेकर नए आर एंडपी रुल नहीं बन जाते तब तक पुराने नियमों के मुताबिक ही प्रमोशन होंगी जिसके बाद पटवारी कानूनगो ने हड़ताल वापिस ले ली है। इसके अलावा पटवारी कानूनगो के अन्य मुद्दों को लेकर बलवान कमेटी की सिफारिशों को भी सरकार ने माना है कुछ पर विचार किया जा रहा है।

पटवारी कानूनगो संघ ने हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की जताई सहमति

वहीं संयुक्त पटवारी कानूनगो संघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि हम सरकार के साथ खड़े हैं कुछ मामलों को लेकर उलझन थी जिसे बैठक में सुलझाने का आश्वासन मिला है। राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद संघ ने हड़ताल को खत्म कर काम पर लौटने का निर्णय लिया है।पटवारी कानूनगो आपदा में भी सरकार के साथ खड़े थे और अभी भी सरकार के साथ हैं।सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने और स्टेट कैडर बनने से पदोन्नति प्रभावित न होने का आश्वासन दिया है जिसके बाद संघ ने हड़ताल को खत्म कर दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.