/ Jun 28, 2026

सदियों पुरानी परंपरा को निभाते हुए मंडी के लोगों ने एक दिन पहले मनाई होली..

मंडी,धर्मवीर(TSN)-सदियों पुरानी परंपरा को निभाते हुए छोटी काशी मंडी के लोगों ने होली का त्यौहार एक दिन पहले मनाकर जमकर गुलाल उड़ाया।बता दें कि मंडी जिला में रियासतकाल से ही होली के त्यौहार को एक दिन पहले मनाने की परंपरा रही है।यहां शैव और वैष्णव का अनूठा संगम है जिस कारण यहां होली का त्यौहार एक दिन पहले ही मनाया जाता है।इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए छोटी काशी मंडी के लोगों ने वीरवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया।हर गली-मुहल्ले में लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए नजर आए।गली मुहल्लों में लोग डीजे की धुनों पर जमकर थिरके।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पर्व को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

सेरी मंच पर डीजे की धुनों पर थिरके लोग

बता दें किसामूहिक कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के सेरी मंच पर आयोजित किया गया। सामूहिक कार्यक्रम का नजारा इस बार कुछ हटकर देखने को मिला। इस बार आयोजन का और ज्यादा विस्तार करते हुए बेहतरीन डीजे और व्यवस्थाएं रखी गई थी जिसका लोगों ने पूरा आनंद उठाया।यहां लोग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक डीजे की धुनों पर जमकर थिरके और जमकर गुलाल उड़ाया। इसके साथ ही लोग राज माधव मंदिर भी गए और वहां विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गुलाल लगाया।

राज माधव राय को रंग लगाए बीना अधूरा माना जाता है होली पर्व

गौरतलब है कि राज माधव राय को मंडी शहर का राजा कहा जाता है इसलिए होली का त्यौहार इन्हें रंग लगाए बीना अधूरा माना जाता है।इसी परंपरा को निभाने के लिए लोग मंदिर पहुंचे और गुलाल लगाया। लोगों ने बताया कि मंडी की होली का उन्हें वर्ष भर बेसब्री से इंतजार रहता है।क्योंकि यह एक ऐसा पर्व है जिसमें लोग अपनी परंपराओं का भी निर्वहन करते हैं और सामूहिक रूप से भी इसके आयोजन में शामिल होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं।बता दें कि इस उपलक्ष पर जिला के दो उपमंडलों को छोड़कर बाकी पूरे जिला में स्थानीय अवकाश रहा। सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे और लोगों ने जमकर होली मनाई।धर्मपुर और करसोग उपमंडलों में होली का त्यौहार कल मनाया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.