नेता प्रतिपक्ष बोले.. CM सरकार को भी NSUI की छात्र राजनीति की तरह चलाने का कर रहे प्रयास

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल की अभिभाषण पर सदन के भीतर हंगामा देखने को मिला.मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष विधायक दल नारेबाज़ी करते हुए सदन से बाहर चला आया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चल रही चर्चा में मुख्यमंत्री ने जवाब देने की शुरुआत की.मगर मुख्यमंत्री आज सरकार को भी NSUI की छात्र राजनीति की तरह चलने का प्रयास कर रहे हैं.

प्रदेश की नौकरशाही को भी लिया निशाने पर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी तथ्य पर बात नहीं करते और लज्जाहीन होकर केवल झूठ बोलते हैं.मुख्यमंत्री ने अपने जवाब की शुरुआत में ही हिमकेयर योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.निजी अस्पतालों का जिक्र किया,ऐसा है तो वह सत्ता में है उन्हें जांच करनी चाहिए.जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की आयुष्मान भारत की तर्ज पर अक्षरशः हिमकेयर योजना बनाई गई.हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पताल प्रदेश में मरीजों के दबाव को झेलने की स्थिति में नहीं है.ऐसे में लोगों को निजी अस्पतालों में भी हिमकेयर का लाभ दिया गया.लिहाज़ा हिमकेयर पर इस तरह के आरोप लगाना विकृत मानसिकता है.इस दौरान जयराम ठाकुर ने प्रदेश की नौकरशाही को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकारी एक्सटेंशन पर चल रहे हैं.प्रदेश में अधिकारियों के बीच पदों के लिए होड मची हुई है और झूठे आंकड़े पेश किया जा रहे हैं.ट्रांसफर इस सरकार में एक धंधा बन गया है.स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बिलासपुर की एक बेटी ने आवाज़ उठाई तो उस पर भी दबाव बनाया गया.जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री का जवाब तथ्यों से परे है.ऐसे में मुख्यमंत्री का तथ्यहीन जवाब सुनने के लिए विपक्ष बाध्य नहीं है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी...

करनाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

करनाल -:करनाल के इंद्री क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक बॉबी का शव खेतों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर...

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत...

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला, संजू -: शिमला पुलिस  ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ते हुए सप्लाई और डिमांड नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए हैं और 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब केवल...

डॉ राजीव बिंदल बोले…पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने दावा किया कि प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.