शिमला,संजु चौधरी (TSN)-राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष ने सदन वॉकआउट किय, जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर सच्चाई सुन नहीं सकते हैं,इसलिए सदन की कार्रवाई से वॉकआउट किया। भाजपा सरकार ने 5 साल में प्रदेश की आर्थिक संपदा को लुटाने का काम किया है। वर्तमान सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से उसमें सुधार कर रही है जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है।
हिमकेयर के नाम पर करोड़ों रुपए का हुआ घोटाला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए जयराम ठाकुर सरकार ने बिजली फ्री की जबकि सभी लोगों को इसकी आवश्यकता नहीं थी करोड़ों का नुकसान सरकार को हुआ। इसी तरह बसों में भी महिलाओं को 50 फीसदी टिकट में छूट दी गई जबकि कुछ साधन संपन्न महिलाएं कह रही हैं कि उन्हें टिकट में छूट नहीं चाहिए।ऐसे में प्रदेश की वर्तमान सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक संपदा को बचाने का काम कर रही है। हिमकेयर योजना के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ और निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाया गया जिसको लेकर तथ्य सदन के भीतर रखे गए लेकिन विपक्ष सच सुन नहीं पाया और सदन से बाहर चला गया।
