गोलीकांड पर गरमाई सियासत..भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने बंबर ठाकुर के आरोप पर किया पलटवार

बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए गोलीकांड के बाद हिमाचल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।भाजपा ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए रोष रैली निकाली,जिसमें सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि हिमाचल अब यूपी-बिहार जैसा बन गया है।वहीं बंबर ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों को जमवाल ने नकारते हुए पूर्व विधायक के बेटे पर पलटवार करते हुए इस गोलीकांड को गैंगवार का नतीजा बताया.

बिलासपुर में निकाली भाजपा ने रैली

बिलासपुर में गोलीकांड मामले को लेकर भाजपा कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई रैली में त्रिलोक जमवाल ने राज्य सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला बोला और उपायुक्त को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल कभी शांतिप्रिय प्रदेश था,लेकिन अब यहां अपराधियों का राज हो गया है।गोलीकांड जैसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश में बढ़ते नशे और माफिया गतिविधियों पर भी सवाल उठाए।

बंबर ठाकुर के आरोपों पर पलटवार..गोलीकांड मामला गैंगवार का नतीजा

वहीं पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर के आरोपों पर पलटवार करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि ये राजनीती करने का समय नहीं है,पहले उन्हें ये बताना चाहिए कि जिलाधीश कार्यालय के बाहर जो गोली कांड हुआ उसमें किसका बेटा जेल में रहा ?जमवाल ने कहा कि बंबर ठाकुर पर जो गोलीकांड का मामला हुआ है वह इसी गैंगवार का नतीजा है.भाजपा विधायक ने कहा कि हिमाचल में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।नशा,माफिया और संगठित अपराधियों का बोलबाला हो गया है,लेकिन सरकार और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।भाजपा ने इस घटना को लेकर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।त्रिलोक जमवाल ने चेतावनी देते हुए कहा,अगर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया और कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ,तो भाजपा सोमवार को पूरा बिलासपुर बंद करेगी ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या...

मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर में मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहाली। मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में...

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.