भाजपा प्रवक्ता बोले.. सत्ता पक्ष के विधायक भी बजट को लेकर नहीं थपथपा पाए मुख्यमंत्री की पीठ

राहुल चावला,धर्मशाला (TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को 2025-26 का बजट पेश किया.बजट पेश करने के बाद भाजपा की ओर से भी प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई,जिसके चलते धर्मशाला में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने 2025-26 के बजट को निराशाजनक बजट बताया है.संजय शर्मा में धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र प्रायोजित पैसा भारत सरकार ने प्रदेश के लिए भेजा और मुख्यमंत्री ने केंद्र की योजनाओं को अपनी योजनाएं बताकर के वाहवाही लूटने का काम किया है.संजय शर्मा ने कहा कि मजदूरों को भी इस बजट से आस थी कि महंगाई के दौर में उनकी दिहाड़ी में 100 रुपए का इजाफा होगा,लेकिन 25 रुपए बढ़ा कर मजदूरों के मुंह पर मुख्यमंत्री ने तमाचा मारा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जिन योजनाओं को अपना बता करके मुख्यमंत्री ने सदन के अंदर प्रस्तुत करने का प्रयास किया उसके ऊपर निराशा इतनी थी कि सत्ता पक्ष के विधायक भी किसी योजना के ऊपर मुख्यमंत्री की पीठ नहीं थपथपा पाया कोई भी ताली नहीं बजा सके.इसी से पता चलता है कि इस बजट के अंदर कितनी निराशा छुपी हुई है.संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार कहा से मिलेगा.उन्होंने कहा कि अगर ये सरकार पांच वर्ष ये सरकार रही तो 50 हजार बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं दे पाएगी।

केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर लगा रहे अपना नाम

संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस बजट के अंदर इच्छा शक्ति कहीं नहीं झलकती है,प्रदेश सरकार इको टूरिज्म के प्रति गंभीर नहीं थी,उन्होंने कहा कि प्रदेश में बल्क ड्रग का काम शुरू होगा और भाजपा के समय में बल्क ड्रग के लिए पैसा आया है,मुख्यमंत्री की योजनाएं झूठी है,कोरी है,कागजी है,केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर अपना नाम लगा रहे हो,ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कोई भी बजट को लेकर गंभीरता नहीं है.संजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हर वर्ष एक लाख रोजगार देंगे, इस समय तक 3 लाख रोजगार हो जाने चाहिए थे,लेकिन आज बजट में कागजों के तहत 25000 नौकरियों देने का प्रयास करेंगे लेकिन देंगे नहीं।संजय शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने जिस आकांक्षा के साथ ओर जिस विश्वास के साथ मुख्यमंत्री आए थे ओर कहा था व्यवस्था परिवर्तन करेंगे लेकिन व्यवस्थाएं जो चली हुई थी उनको ही तहस नहस कर दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.