/ Oct 16, 2026

सुक्खू सरकार का बजट केवल ‘बंडल आफ कन्फ्यूजन’, हर वर्ग को बजट से मिली निराशा – जयराम

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साल 2025-26 के लिए 58 हज़ार 514 करोड़ के आकार का बजट पेश किया.बजट पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे’बंडल आफ कन्फ्यूजन’और सभी वर्गों के लिए निराशाजनक बताया है.जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान बजट में पिछले बजट के मुकाबले हिमाचल के इतिहास की न्यूनतम वृद्धि है.बजट के आकार में पिछले वर्ष के मुकाबले केवल 0.12 प्रतिशत की वृद्धि है.बजट में ज्यादातर उन्हीं योजनाओं का जिक्र है जो केंद्र से पोषित है. जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार ने प्रदेश के विकास पर ताला लगा दिया है.

मुख्यमंत्री अपनी सरकार के समय लिए गए कर्ज का भी करते जिक्र

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास व्यावहारिक रूप से कहने और करने के लिए बजट में कुछ नहीं था.इसलिए मुख्यमंत्री ने 2 घंटे 55 मिनट लंबा बजट भाषण पढ़ा. बजट भाषण सत्य से परे था जिसके चलते मुख्यमंत्री बजट भाषण के दौरान असहज नजर आए.जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान बजट के आकार में पिछले वर्ष के मुकाबले केवल 0.12 फ़ीसदी की वृद्धि थी.बजट में ज्यादातर उन योजनाओं का जिक्र था जो केंद्र से पोषित हैं.मुख्यमंत्री ने बजट में अपनी सरकार की गारंटी का जिक्र नहीं किया. कर्ज के मुद्दे पर जयराम ठाकुर ने कहा कि बेहतर होता मुख्यमंत्री अपनी सरकार के समय लिए गए कर्ज का भी जिक्र करते.पूर्व भाजपा सरकार ने शुद्ध रूप से केवल 19 हज़ार 600 करोड़ का कर्ज लिया.वहीं पूर्व भाजपा सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार के समय लिए कर्ज़ के लिए 39 हज़ार करोड़ का भुगतान किया.जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब केंद्र के सहारे विकास संभव है प्रदेश सरकार ने हिमाचल के विकास पर ताला लगा दिया है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.