ऊना,राकेश(TSN)-हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था को खराब करने की मंशा के चलते एसपी ऊना राकेश सिंह ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है.उन्होंने कहा है की हिमाचल प्रदेश में बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं का वह स्वागत करते हैं,लेकिन अगर प्रदेश की कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने और राष्ट्रहित के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बता दे की अपुष्ट सूचनाओं आ रही है की एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा प्रदेश में बड़ी संख्या मेंइकट्ठ किए जाने की जानकारी है जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ऊना ने इस मामले से निपटने के लिए सभी प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए जाने का भी दावा किया है.सोशल मीडिया पर भी हिमाचल की बसों पर कुछ पोस्ट और झंडे लगाए जाने का मामला विधानसभा में भी गरजा है.इसके बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके,इसी के चलते पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कदम उठाए जाने का भी दावा किया गया है.
