बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की खरीद जारी.. MSP पर हो रही खरीद

फ़रीदाबाद,21 मार्च-बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की खरीद का जारी है।15 मार्च से मंडियों में सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है और अब तक लगभग 50 से 60 किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच चुके हैं।मंडी में अब तक कुल 1140 क्विंटल सरसों आ चुकी है, जिसमें से 400 क्विंटल की खरीद सरकारी एजेंसी HAFED द्वारा ₹5950 प्रति क्विंटल के MSP पर खरीद की जा चुकी है।रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी इसके साथ चल रही है अगर कोई किसान रजिस्ट्रेशन भी कर कर अपनी सरसों बेचना चाहता है उसे मंडी में लाकर बेच सकता है।

मंडी में किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।सरकारी खरीद उन्हीं किसानों की हो रही है, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया है।मंडी में आने वाले किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं और यदि किसी फसल में नमी पाई जाती है,तो पहले उसे सुखाया जाता है और फिर खरीदा जाता है।मार्केट कमेटी के स्टेनो मार्केट सेक्रेटरी दीपक दीक्षित ने बताया कि मंडी में खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और उम्मीद है कि इस साल पिछले साल की तुलना में अधिक सरकारी खरीद होगी।किसानों के लिए बैठने और पीने के पानी की भी पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या...

मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर में मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहाली। मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में...

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.