कर्ज को लेकर सत्तापक्ष -विपक्ष में नोक-झोंक.. सदन में हंगामा

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल विधानसभा में बजट पर चर्चा पर शुक्रवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने सदन में अपना जवाब दिया.इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कर्ज को लेकर निशाना साधा और पूर्व की भाजपा सरकार पर सबसे ज्यादा कर्ज लेने के आरोप लगा दिया.इस पर पर विपक्ष भड़क गया और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी.काफी देर सदन में नारेबाजी के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया और मुख्यमंत्री पर झूठे आंकड़े सदन में पेश करने के आरोप लगा दिया.

CM के बजट पर जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 3 दिन तक बजट पर सदन के अंदर चर्चा हुई.आज मुख्यमंत्री सदन में बजट पर जवाब देना शुरू किया लेकिन बातों को तोड़ मरोड़ कर और झूठे आंकड़े सदन में पेश कर रहे थे.पूर्व की सरकार ने लोन लिया था उसको लेकर सही आंकड़े पेश नहीं किया जा रहे थे.इस पर जब आपत्ति जताई गई तो उनको बोलने का समय नहीं दिया गया.उन्होंने कहा कि जो कर्ज उनकी सरकार द्वारा लिया गया था उसमें से पूर्व की सरकारों द्वारा लिए गए कर्ज की किस्त देने में ही अधिकतर राशि ब्याज देने में खर्च हुई.5 सालों में भाजपा ने केवल 19 हज़ार 600 करोड रुपए ही कर्ज लिया.लेकिन हैरानी की बात है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 2 सालों में ही 30 हज़ार करोड़ का कर्ज ले लिया है.इसके चलते प्रदेश पर 1 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है.अब तक लिए गए कर्ज में 30% लोन केवल सूक्खु सरकार ने लिया है.उन्होंने कहा कि इस तरह से झूठे आंकड़े पेश कर के तथ्य ठीक नहीं किए जा सकते और न ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाया जा सकता है.मुख्यमंत्री को स्वीकार करना चाहिए आर्थिक स्थिति खराब है और इसे सुधारने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि तीन दिन तक बजट पर सार्थक चर्चा हुई है सत्ता पक्ष और विपक्ष ने तमाम मुद्दों को उठाया है लेकिन मुख्यमंत्री जब इसका जवाब देने लगे तो उसमें तथ्य नहीं है जिसके चलते विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.