सरस्वती तीर्थ पर चेत्र चौदस मेले की तैयारीयो को लेकर हैरिटेज बोर्ड उपाध्यक्ष ने लिया जायजा

कुरुक्षेत्र,25 मार्च-पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर हर साल लगने वाले चेत्र चौदस मेले के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है।यह मेला 27 से 29 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा,लेकिन श्रद्धालु पहले से ही यहां पहुंचने लगे हैं। हैरिटेज बोर्ड हरियाणा के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं,जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस धार्मिक मेले में हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ़,हिमाचल,यूपी, दिल्ली सहित देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहां वे सरस्वती नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर आस्था प्रकट करते हैं। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारी पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही,शहर के सौंदर्यकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है,जिससे बाहर से आने वाले लोगों को अच्छा अनुभव मिले।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। सरस्वती तीर्थ पर एक धार्मिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे मेले में आने वाले लोगों को सरस्वती धरोहर और इतिहास की जानकारी मिलेगी।

श्रद्धालुओं को तीनों दिन मिलेगा निशुल्क प्रसाद

मेले में 60 से अधिक धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भंडारे लगाएंगी,जहां श्रद्धालुओं को तीनों दिन निशुल्क प्रसाद मिलेगा। इस अवसर पर धुम्मन सिंह किरमच ने सरस्वती तीर्थ पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और अगर कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा।चेत्र चौदस मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जहां लाखों श्रद्धालु आकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.