/ Aug 29, 2026

विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी..यह धाकड़ हरियाणा का धाकड़ बजट

हरियाणा,27 मार्च-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2025-26 का बजट हरियाणा की जनता से सुझाव लेकर, उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर और उनकी तकलीफों को समझकर उनके विकास और कल्याण के लिए बनाया गया है। पिछले 11 वर्षों की विकास यात्रा को इस बजट के माध्यम से तीन गुना रफ़्तार दी गई है। इस बजट में हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए 11 मुख्य बिंदु प्रस्तुत किये गये हैं।मुख्यमंत्री गुरुवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

वर्ष 2025-26 के बजट को धाकड़ हरियाणा का धाकड़ बजट बताते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि इन 11 मुख्य बिंदुओं में डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर बनाना, 2000 करोड़ रुपए का स्टार्टअप्स के लिए फंड ऑफ फंड्स बनाने की योजना, नशे के विरुद्ध “संकल्प” प्राधिकरण का गठन, मिशन हरियाणा 2047 के लिए टास्कफोर्स का गठन, नकली बीज और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ बिल, गांवों में महिला चौपाल बनाने की शुरुआत, हर जिले में एक गो अभ्यारण बनाने की घोषणा,अनाधिकृत औद्योगिक कालोनियों को नियमित करना, हर जिले में एक राजकीय मॉडल महाविद्यालय बनाने की घोषणा, दिव्यांगजन कोष का गठन करना और सभी दिव्यांगों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा, महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करना शामिल है। उन्होंने कहा कि बजट के यह 11 कदम प्रदेश को एक नई दिशा और गति देंगे। यह बजट विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित हरियाणा का बजट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 10 औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित किए जाएंगे और इनके लिए ई-भूमि पोर्टल पर वर्ष 2025-26 की शुरूआत में ही भूमि की मांग दर्ज कर दी जाएगी।ये औद्योगिक मॉडल टाउनशिप किस-किस हलके में बनेंगी,इसका निर्णय भूमि उपलब्ध होने के बाद ही किया जायेगा।उन्होंने कहा कि जहां भी समुचित जमीन मिलेगी, वहीं-वहीं आईएमटी बनाई जाएगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कांग्रेस की तरह जमीन का जबरन अधिग्रहण नहीं करती बल्कि लैंड पूलिंग के जरिये किसानों से भूमि ली जाती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.