/ Oct 17, 2026

हरियाणा में एक ऐसा मंदिर, जहां बैन है महिलाओं की एंट्री.. केवल पुरुष जाते है

कुरुक्षेत्र,28मार्च-क्या आप जानते हैं हरियाणा में एक ऐसा मंदिर है,जहां महिलाओं की एंट्री बैन है।धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पिहोवा में यह मंदिर है भगवान महादेव के पुत्र कुमार कार्तिकेय का,जहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है,केवल पुरुष जाते हैं.

मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की इजाजत नहीं

कार्तिकेय मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया की मंदिर में केवल विवाहिताओं के प्रवेश पर ही रोक नहीं है बल्कि नवजात बच्ची तक को गोद में लेकर नहीं ले जाया जा सकता है। यह मंदिर है,भगवान महादेव के पुत्र कुमार कार्तिकेय का। महिलाएं मंदिर परिसर में आ तो जाती हैं लेकिन उन्हें मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की इजाजत नहीं है।मंदिर में बाकायदा बोर्ड में इस बात का उल्लेख किया गया है।देशभर में सिर्फ पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर स्थित स्वामी कार्तिकेय का मंदिर ही ऐसा है जहां महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है।

गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र से महज 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर ही एक मंदिर ऐसा भी है जहां सदियों से महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी है।मंदिर में बोर्ड में महिलाओं के लिए सख्त हिदायत लिखी हुई है कि वे भीतर न झांकें। इसी वजह से मंदिर में ज्योत तो जल रही हैं लेकिन लाइट नहीं लगाई गई हैं।मंदिर के महंत मंदिर में प्रवेश पर महिला के विधवा होने तक का उदाहरण देने लगते हैं।

कहानी के पीछे ये है मान्यता

मंदिर के महंत के अनुसार जब कार्तिकेय ने मां पार्वती से क्रोधित हो अपने शरीर का मांस और रक्त अग्नि को समर्पित कर दिया था तब भगवान शिव ने कार्तिक को पृथुदक तीर्थ (पिहोवा तीर्थ) पर जाने का आदेश दिया था।तब कार्तिक के गर्म शरीर को शीतलता देने के लिए ऋषि मुनियों ने सरसों का तेल उन पर चढ़ाया तो कार्तिकेय इसी स्थान पर पिंडी रूप में विराजित हो गए। तब से आज तक कार्तिक महाराज की पिंडी पर सरसों का तेल चढ़ाने की भी परंपरा चली आ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

गारंटियां अधूरी,योजनाएं बंद—जनता के सवालों से बचने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठा रही सरकार: जयराम ठाकुर

चंबा-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिलों के गठन का मुद्दा उठा रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक हितों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.