शिमला,2 अप्रैल(TSN)-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को भारत के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया गया है.अनुराग ठाकुर एक युवा नेता है और अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,योगी आदित्यनाथ जैसी दिग्गज नेताओं के साथ अनुराग ठाकुर का नाम भी शामिल है.अनुराग ठाकुर का नाम भारत के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल होने पर सोशल मीडिया पर उनकी सराहना की जा रही है और उन्हें बधाई दी जा रही है.
कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए राजनीति में बनाईए मजबूत पकड़
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है.वह केंद्रीय मंत्री के रूप में खेल युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण जैसे मंत्रालय को संभाल चुके हैं.इसके अतिरिक्त बीसीसीआई वह एचपीसीए के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं.अपनी कौशल नेतृत्व और प्रभावशाली कार्यशैली के कारण वह राष्ट्रीय राजनीति में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं.संसद में भी अनुराग बेबाक होकर जनता के मुद्दे उठाते नज़र आते है.उनका नाम इस सूची में शामिल होना हिमाचल प्रदेश व देश के लिए भी गर्व की बात है.अनुराग का नाम भारत के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है.पार्टी के कई पदाधिकारी,कार्यकर्ता व आम जनता ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है.
