/ Aug 30, 2026

साढोरा में स्वांक के आटे से फूड प्वाइजनिंग…मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 93

यमुनानगर,2 अप्रैल-यमुनानगर जिले के साढोरा में स्वांक का आटा खाने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। साढोरा में अभी तक 93 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें 62 मरीजों का इलाज साढोरा के CHC तो 31 का इलाज आसपास के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।यमुनानगर जिले की साढोरा कस्बे में नवरात्र के पहले स्वांक का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गई जिनमें से 93 मरीजों का इलाज प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में चल रहा है।कल तक यह संख्या 62 था लेकिन अब इसकी संख्या 93 तक पहुंच गई है।

खाद्य आप्रति विभाग ने आटा चक्की के लिए सैंपल

फूड प्वाइजनिंग की खबर सुनते यमुनानगर खाद्य विभाग अलर्ट हो गया और आज खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने उन दुकानों पर छापे मारे हैं जहां से स्वांक का आटा खरीदा गया था। छापेमारी की खबर सुनते ही कुछ दुकानदारों ने तो दुकान के शटर बंद कर दिए। लेकिन टीम कुछ दुकानों के आटे के सैंपल अपने साथ लेकर गई है। महिला चिकित्सा अधिकारी सुमिता ने बताया कल देर शाम साढोरा CHC में पेट दर्द, उल्टी और सर दर्द की शिकायत के मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ने लगी, जब देखा गया तो उनमें पाया गया कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग है।कल तक इसका आंकड़ा 62 था लेकिन अब यह 93 तक पहुंच गया है। पांच मरीजों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर भी कर दिया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी अमित चौहान ने बताया हमने कहीं दुकानों के सैंपल लिए हैं और उनके सामान आते को लैब में भेजा जाएगा उसके बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.