/ Jul 10, 2026

जाखू मंदिर में बनेगी बहुमंजिला पार्किंग…हनुमान जी की मूर्ति की होगी मुरम्मत

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-जाखू मंदिर में वाहनों की पार्किंग से जल्द छुटकारा मिल सकता है।मंदिर के समीप बहु मंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।इसको लेकर नगर निगम द्वारा पहले ही जगह का चयन कर दिया है.वहीं मंदिर ट्रस्ट इस पार्किंग के निर्माण के लिए 55 लख रुपए देने जा रहा है.वीरवार को जाखू मंदिर ट्रस्ट कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक शहरी विधायक हरीश जनारथा की अध्यक्षता में हुई।

नया लंगर हाल ओर जूता घर बनेगा,ट्रस्ट कमेटी की बैठक में लिया फैसला

बैठक में जहां लंगर हॉल का निर्माण करने का फैसला लिया गया.वहीं नया जूता घर भी बनाने के साथ ही हनुमान जी की मूर्ति की मुरम्मत करने का फैसला लिया गया।यही नहीं मंदिर का जीर्णोद्धार करने का ट्रस्ट के सदस्यों ने मांग उठाई। वही ट्रस्ट द्वारा यह मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का फैसला लिया गया।शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि आज पहली बार मंदिर ट्रस्ट कमेटी की बैठक की गई है बैठक में जहां बीते वर्ष का लेखा-जोखा रखा गया.वहीं पर मंदिर में विकास कार्यों को करने और जो मरम्मत के कार्य हैं उसको करने को भी मंजूरी दी गई।उन्होंने कहा कि मंदिर में लंगर हाल को बड़ा करने के अलावा नया जूता घर बनाने का भी फैसला लिया गया है।उन्होंने कहा कि जाखू मंदिर ऐतिहासिक मंदिर है जहां पर स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से पर्यटक भी आते हैं लेकिन यहां पर वाहनों को पार्क करने की काफी कम जगह है जिसको देखते हुए यहां पर बहुमंजिला पार्किंग बनाने का कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा। यह पार्किंग मंदिर ट्रस्ट के अधीन रहेगी।इसके अलावा टका बेंच से लेकर जाखू मंदिर तक सड़क को चौड़ा करने का भी फैसला लिया गया.उन्होंने कहा कि जाखू मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति में कुछ दरारें आई है इसके मरम्मत कार्य भी शुरू किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

राम मंदिर ट्रस्ट में राजनीतिक हस्तक्षेप और चंदे में गड़बड़ी के आरोप, कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना’

चंडीगढ़-:हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज,चंदे के प्रबंधन और ट्रस्ट में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भगवान राम पूरे देश की...

700 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

चंडीगढ़-:पंजाब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एच. एस. चटवाल, उपाध्यक्ष अश्विनी गोयल सहित अन्य...

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.