सोनीपत,3 अप्रैल–गांव नांगल खुर्द के पास स्थित टीडीआई एस्पानिया में चोरी की स्कॉर्पियो पर लाल बत्ती व फर्जी नंबर प्लेट लगा युवकों को ठगने आए आरोपी को मुरथल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी देव नगर निवासी मनीष है।आरोपी युवकों को नौकरी दिलाने,चेयरमैन बनवाने व लोन दिलाने के नाम पर ठ.गी करने आया था।आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।मनीष एक ऐसा ठग था जिसे देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह इस तरह से भी ठगी कर सकता है कोई,काली स्कॉर्पियो ,लाल बत्ती और गाड़ी पर गवर्नमेंट आफ इंडिया लिखवा कर घूम रहा था और यही कमी इसकी गिरफ्तारी का कारण बन गई।
गाड़ी पर लाल बत्ती और शीशों पर लगी थी काली फिल्म
जानकारी के अनुसार गांव नांगल खुर्द के पास स्थित टीडीआई एस्पानिया में एक युवक स्कॉर्पियो गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर खड़ा है।वह युवकों को झांसे में लेकर नौकरी लगवाने,अलग-अलग निगम में चेयरमैन बनवाने और बैंकों से लोन माफ करवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठता है।जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत छापा डाला और मौके से मनीष को काबू कर लिया। उसकी गाड़ी पर लाल बत्ती लगी थी और शीशों पर काली फिल्म थी। पुलिस ने आरोपी से गाड़ी के कागजात मांगे तो वह कोई कागजात नहीं दे सका। पुलिस आरोपी व गाड़ी को लेकर थाने में पहुंची। पुलिस ने जांच की तो गाड़ी के अंदर 15 पहचान पत्र मिले। साथ ही एक सर्विस बुक, कुछ रिज्यूम व अन्य कागजात मिले।
आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया
जब पुलिस ने मनीष से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रेस रिलेशंस बोर्ड ऑफ पावर में सचिव के पद पर हैं। वह युवाओं को धांधली से नौकरी लगवाते हैं।धांधली व सेटिंग से किसी निगम में चेयरमैन बनवाते है।सेटिंग कर लोगों के लोन माफ करवाता है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।वही पुलिस ने गाड़ी के अंदर 15 पहचान पत्र मिले है।जिन पर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय सी-विंग,शास्त्री भवन,डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली लिखा मिला।एक सर्विस बुक पर साहिल ग्रुप-सी लिखा मिला है।कुछ रिज्यूम व कागजात मिले है।आरोपी ने बताया है कि उसने युवकों को नौकरी लगवाने के लिए कागजात लिए हैं।एक व्यक्ति को सेटिंग से चेयरमैन बनवाने को लेकर कागजात लिए हैं और पुलिस ने गाड़ी के कागजात मांगे तो आरोपी ने नहीं दिए। जब पुलिस ने चेसिस नंबर की जांच की तो पता लगा कि गाड़ी लखनऊ से चोरी की गई है।उस पर नंबर प्लेट फर्जी लगी है।जिस पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ा दिया है।
