/ Jul 03, 2026

सीड्स व पेस्टीसाइड एक्ट 2025 का विरोध.. खाद, बीज व दवाई विक्रेता हड़ताल पर..किसान परेशान

Karnal,08April-प्रदेश सरकार की ओर से लागू सीड्स व पेस्टीसाइड एक्ट 2025 के विरोध में खाद,बीज व दवाई विक्रेता हड़ताल पर चले गए हैं।एसोसिएशन की ओर से प्रदेश भर में सात दिन की हड़ताल की घोषणा की गई।बीते सोमवार को करनाल में भी हड़ताल का असर देखने को मिला और बीज मार्केट में सभी दुकानें बंद रहीं जिसके कारण किसानों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ा।

नए कानून को वापस लेने की मांग

फर्टिलाइजर,पेस्टिसाइड एवं सीड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया.जिसमें एसोसिएशन के जिला प्रधान रामकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेशभर से पांच हजार से अधिक बीज उत्पादकों,पेस्टीसाइड्स निर्माताओं व विक्रेता सरकार के इस कानून के विरोध में हैं।नए कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस कानून में व्यापारियों के खिलाफ असंगत धाराएं लगाई गई हैं,जिससे किसी का इस व्यापार में रहना संभव नहीं है। रामकुमार गुप्ता ने कहा कि कई राज्यों से सभी बड़ी कंपनियों व बीज, पेस्टीसाइड,फर्टिलाइजर एसोसिएशन से भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।उन्होंने भी हरियाणा में बीज व पेस्टीसाइड सप्लाई न करने का निर्णय लिया है।जल्द खरीफ सीजन की बिजाई शुरू होने को है,अगर सरकार ने इस तरफ ध्यान न दिया तो आने वाले दिनों में यह किसानों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है।

नए आदेशों में विक्रेता दुकानदारों को अधिक आर्थिक दंड

नए आदेशों में विक्रेता दुकानदारों को अधिक आर्थिक दंड और तीन साल की सजा का प्रावधान किया गया है।इसे गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखा गया है,एसोसिएशन का कहना है कि यह तर्कसंगत नहीं है।बीते कल जिला करनाल फर्टिलाइजर,पेस्टिसाइड एवं सीड ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से जिले के सभी विधायकों को कानून के विरोध में ज्ञापन भी सौंपे गए है।गौरतलब है कि करनाल में बीज,खाद व दवा बेचने वाली लगभग 850 दुकानें जिलेभर में बंद रही।करनाल शहर में इन दुकानों की संख्या करीब 125 है।उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हड़ताल के पहले दिन सभी 850 दुकानें पूर्ण रूप से बंद रही।

एसोसिएशन का कहना है कि सरकार द्वारा बनाए गए काले कानून के विरोध में दुकानदारों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।इस कठोर कानून के लागू होने से लाखों लोग बेरोजगारी की कगार पर पहुंच जाएंगे। इस कानून से कीटनाशक, खाद और बीज उत्पादकों और विक्रेताओं की कमर टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि बीज व दवा विक्रेताओं के लिए बना कानून सरकार वापस ले। उन्होंने कहा कि इससे सारा कारोबार चौपट हो जाएगा। बीज और कीटनाशक का कारोबार ठप होने से कृषि उपज भी बुरी तरह प्रभावित होगी।यह नया कानून बीज और कीटनाशक विक्रेताओं का जीना दूभर कर देगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.