बिजली बोर्ड एमडी बोले…सांसद कंगना रनौत का दो महीने का बिल 90 हजार 384 रूपए.. नहीं किया भुगतान

Shimla,Sanju(TSN)-सांसद कंगना रनौत के मनाली स्थित आवास का बिजली बिल 90 हजार 384 रूपए है जो कि पूरी तरह उनके द्वारा दो महिनों के दौरान इस्तेमाल किया गया है.ये जानकारी हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के एमडी संदीप कुमार ने दी है.उन्होंने बताया कि मनाली विद्युत उप-मंडल के अंतर्गत कंगना रनौत के नाम पर उनके आवास सिमसा गांव में घरेलू उपभोक्ता संख्या 100000838073 का बिजली कनेक्शन रजिस्टर्ड है। वर्तमान में उनके इस सिमसा स्थित आवास का उनके द्वारा दो महीने की बकाया विद्युत खपत का बिजली बिल कुल 90 हजार 384 रूपए पूरी तरह उनके द्वारा दो महिनों के दौरान विद्युत खपत का है। यह कहना पूरी तरह गलत और भ्रामक है कि यह बिल एक माह का है।

संदीप कुमार ने बताया कि कंगना रनौत द्वारा 22 मार्च को जारी किए गए बिजली बिल में उनका पिछले बिलों का भुगतान जोकि 32 हजार 287 रूपए भी शामिल है। इस तरह से उनका मार्च में जारी किया गया बिल पिछले बकाया सहित कुल 90 हजार 384 रूपए का बनता है।एमडी बिजली बोर्ड संदीप कुमार ने बताया कि उनके आवास का कनेक्टिड लोड 94.82 किलोवाट है जोकि एक सामान्य आवास के विद्युत लोड से 1500 प्रतिशत अधिक है।उनके द्वारा प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसम्बर तक के बिजली बिलों का भुगतान समय पर नहीं किया गया और इसी तरह जनवरी तथा फरवरी महीने के बिजली बिल भी समय पर नहीं दिए गए, जो कि क्रमशः दिसम्बर की बिजली खपत 6,000 युनिट में बकाया लगभग 31,367 रूपए था और फरवरी की बिजली खपत 9,000 युनिट का 58,096 रूपए बिजली बिलों को समय पर न देने के कारण देरी सर्चाज सहित था।
उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के आवास का अक्तूबर, नवम्बर तथा दिसम्बर 2024 महीने का बिजली बिल 82,061 रूपए था जिसका भुगतान भी कंगना रनौत द्वारा 16 जनवरी 2025 को किया किया गया।

कंगना रनौत द्वारा मासिक बिलों का भुगतान हर बार असमय किया जा रहा

संदीप कुमार ने कहा कि कंगना रनौत द्वारा मासिक बिलों का भुगतान हर बार असमय किया जा रहा है। जनवरी तथा फरवरी के बिजली बिलों का भुगतान 28 मार्च 2025 को किया गया है जिसकी कुल खपत 14,000 युनिट थी। इस तरह यह स्पष्ट हो जाता है कि कंगना रनौत की मासिक खपत औसत रूप से 5,000 युनिट से लेकर 9,000 युनिट तक बहुत अधिक है। यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि कंगना रनौत के द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों पर दी जाने वाली सब्सिडी भी लगातार ली जा रही है।
इस तरह फरवरी महीने के बिल में कंगना रनौत ने 700 रूपए मासिक बिजली बिल पर सब्सिडी के तौर पर प्राप्त भी किए हैं।

उपभोक्ता समय पर करें बिजली बिलों का भुगतान

बोर्ड ने प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि सभी विद्युत उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें.जिससे विद्युत उपभोक्ता को इस कारण आने वाले बिजली बिलों को लेकर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।समय पर बिजली बिलों के भुगतान से विद्युत उपभोक्ता और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों दोनों के समय में बचत होती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.