/ May 20, 2026

देश में रिलीज हुई गेहूं की 12 और जौ की तीन नई जलवायु सहनशील व बायो फोर्टीफाइड किस्में

Karnal,10 April-जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अब देश के वैज्ञानिक विपरीत परिस्थितियों में अधिक पैदावार और अधिक पोषक तत्वों वाली नई गेहूं एवं जौ की किस्मों को ईजाद करने के लिए अनुसंधान कर रहे हैं।इसी कड़ी में गेहूं की 12 एवं जौ की तीन नई जलवायु सहनशील,रोगरोधी किस्में जारी की गई है,जिन्हें केंद्रीय किस्म रिलीज कमेटी के अनुमोदित करने के बाद भारतीय गेहूं एवं जो अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ रतन तिवारी ने जारी किया है।यह किस्में बेहतर पैदावार के साथ-साथ बायो फोर्टीफाइड भी है जिससे इन किस्मों का गेहूं सेहत के लिए बेहतर साबित होगा।इन किस्मों का बीज ब्रीडर एजेंसियों को तो अगले साल मिल जाएगा लेकिन किसानों तक वर्ष 2027 तक पहुंच पाएगा।

पोषक तत्व बढ़ाने की तैयारी नई किस्में जारी

संस्थान के निदेशक डॉ रतन तिवारी ने बताया कि गेहूं की जौ की 12 नई किस्में रिलीज की गई है.इनमें दो उनके संस्थान की ओर से विकसित की गई है इनमें डीबीडब्ल्यू 386 जिसे कर्ण खुशबू नाम दिया गया है।यह किस्म सिंचित और समय से बुवाई के लिए हरियाणा पंजाब सहित उत्तर पूर्वी मैदानी क्षेत्र के लिए अनुमोदित की गई है।इसकी औसत पैदावार 52.01 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।यह जलवायु सहनशील होने के साथ-साथ रोगरोधी भी हैं।इसी प्रकार कुछ अन्य किस्में है जो महाराष्ट्र, कर्नाटक,तमिलनाडु का पर्वतीय क्षेत्र आदि के लिए अनुमोदित की गई है।

संस्थान के निदेशक का ये कहना

संस्थान के निदेशक ने बताया कि जौ की तीन नई किस्में भी रिलीज हुई है।इनमें एक किस्म डीडब्ल्यूआरबी 223 करनाल की है जो छिलका रहित जौ की किस्म है।इनकी औसत पैदावार 42.9 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।यह सिंचित क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मैदानी भागों के लिए अनुमोदित की गई है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि देश में इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है और जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे हम आसानी से प्राप्त कर लेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.