हरियाणा के सरकारी स्कूलों के छात्रों को 15 अप्रैल तक मिलेगी किताबें..

Chandigarh,10 April-हरियाणा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 15 अप्रैल तक किताबें मिल जाएंगी.साथ ही प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी किसी भी बुक शॉप से अपनी पुस्तक खरीद सकते है.वह किसी एक बुक शॉप से पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य नहीं है।ये निर्देश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए है.

बोर्ड की कक्षाओं के प्रश्न पत्रों में आवश्यक बदलाव करने के लिए कमेटी का गठन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन को लेकर स्कूल,तकनीकी और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में जो भी विषय आए है उन सभी विषयों को चिन्हित कर तीव्र गति से कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार कर शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर बोर्ड कक्षाओं के पिछले 10 वर्षो के प्रश्न पत्र तथा मॉक टेस्ट अपलोड करें ताकि इससे विद्यार्थी अध्ययन करके लाभ उठा सकें। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बोर्ड की कक्षाओं के प्रश्न पत्रों में आवश्यक बदलाव करने के लिए कमेटी का गठन किया जाए।

खेल व स्वच्छता विषयों पर अलग से कक्षाएं शुरू की जाए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विद्यालयों में खेल व स्वच्छता विषयों पर अलग से कक्षाएं शुरू की जाए और विद्यालय स्तर पर स्वच्छता का कार्य किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में साफ-सफाई, हरियाली, रंग-रोगन, स्लोगन आदि कार्यो का विशेष ध्यान दिया जाए ताकि विद्यार्थियों को यहां आने से प्रेरणा मिलें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरटीई के तहत किसी भी स्कूल मे कोई भी सीट खाली न रहे, साथ ही उच्चतर शिक्षा के किसी भी संस्थान में कोई भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को हर महीने एक दिन किसी न किसी राजकीय विद्यालय में जाकर समय लगाना अनिवार्य किया है और इसका एक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रदेश में इस वर्ष पूर्ण रूप से लागू किया जाए राष्ट्रीय शिक्षा नीति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में इस वर्ष पूर्ण रूप से लागू किया जाए। इसको लेकर युवाओं,विद्यार्थियों से चर्चा कर इस बारे में जागरूक करने का काम किया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर बच्चों को स्कूल स्तर से ही अधिक मजबूत करने का काम किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विद्यार्थी और शिक्षक अच्छा कार्य करेंगे तो उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रदेश के विद्यार्थियों में गणितीय सोच को बढ़ावा देने के लिए 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए हरियाणा मैथ ओलंपियाड आयोजित करने तथा छठी से 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को इसरो,डीआरडीओ तथा भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र जैसे तकनीकी संस्थानों का भ्रमण करवाने के लिए जल्द ही एक रूप रेखा को तैयार किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिस तरह स्कूलों की ट्रैकिंग के लिए पोर्टल बनाया गया है।इसी तर्ज पर उच्चतर शिक्षण संस्थानो की ट्रैकिंग के लिए पोर्टल बनाया जाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन महाविद्यालयों ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के लिए आवेदन किया था और उनका आवेदन रद्द हो गया,तो ऐसे महाविद्यालयों की सूची बनाई जाए ताकि उनकी रद्द होने संबंधी कमियों को दूर किया जा सके।मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश के हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए हर जिले में एक महाविद्यालय का चयन कर लिया गया है।इन आदर्श संस्कृति महाविद्यालयों में उत्कृष्ट शैक्षिक मानक,समर्पित शिक्षण सुविधाएं और विद्यार्थी-कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में बन रहे नए महाविद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी लाई जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.