/ May 17, 2026

कंगना के दादा थे ठेठ कांग्रेसी, अब वह स्पष्ट करें कि उन्होंने टिप्पणी अपने दादा पर की या कांग्रेस पर

Mandi,Dharamvir( TSN)– मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद व बॉलीवुड अभिनेता कंगना रनौत की उस टिप्पणी पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है,जिसमें सांसद कंगना ने कांग्रेस को अंग्रेजों की भूली बिसरी औलादें बताया है।मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सरकाघाट हलके से पूर्व प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर ने कंगना को घेरते हुए कहा कि उनके दादा ठेठ कांग्रेसी थे और उन्होंने यह टिप्पणी अपने दादा पर की है या कांग्रेस पर की है,इस बात को कंगना स्पष्ट करे। पवन ठाकुर ने कहा कंगना के दादा सरजू ठाकुर ने कांग्रेस के टिकेट पर चुनाव लड़ा था और वह गोपालपुर (आज सरकाघाट) से विधायक भी रह चुकें है। कंगना उनकी छोटी बहन की तरह हैं और वह राजनीति में अभी नई नई आई हैं। लेकिन वह साफ करें कि अंग्रेजों की औलादों वाला अनाप-शनाप बयान उन्होंने कांग्रेस पर किया है या अपने दादा पर किया है।

पूर्व की जयराम सरकार पर भी साधे कई निशाने, सुक्खू की जमकर सराहना

वहीं इस मौके पर पवन ठाकुर ने जहां पूर्व की जयराम सरकार पर कई निशाने साधे, वहीं सीएम सुक्खू की जमकर सराहना भी की।पवन ठाकुर ने पूर्व सीएम को घेरते हुए कहा कि विपक्ष के नेता बार बार मुख्यमंत्री व सरकार के ऊपर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।जबकि खुद सीएम रहते वह प्रदेश के लिए नहीं कर पाए हैं। जयराम बताएं कि पांच साल में प्रदेश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।अगर कदम उठाए होते तो प्रदेश के अंदर मौजूदा हालात ऐसे नहीं होते। कोरोना काल में पूर्व जयराम सरकार को केंद्र से भरपूर मदद मिली। डब्बल इंजन की सरकार उनके कार्यकाल में काम कर रही थी,इसके बावजूद उन्होंने 35 हजार करोड़ का कर्ज क्यों लिया।आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने जनहित में कड़े फैसले लिए हैं और समित संसाधन होने के बावजूद प्रदेश की आर्थिकी समित संसाधन होने के बावजूद प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। जिसके परिणाम भविष्य में नजर आएंगे।इस मौके पर पवन ठाकुर ने जयराम जयराम ठाकुर को विपक्ष के नेता में होने के नाते जनता की आवाज उठाने,जनहित में कार्य करने व सस्ती राजनीति न करने की नसीहत दे डाली।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.