/ Jul 10, 2026

गरीबों के आशियाने के सपने को साकार कर रही सरकार..स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से संवर रही जिंदगी

Una,Rakesh(TSN)-हर व्यक्ति के जीवन में एक सपना होता है.अपने सिर पर एक पक्की छत हो,अपना एक ऐसा आशियाना हो जहां ज़िंदगी सुकून से बीते,परिवार साथ हंसे-बसे और हर कोना खुशियों से गुलज़ार हो।लेकिन जब आर्थिक तंगी और सामाजिक सीमाएं उस सपने को हकीकत बनने से रोकती हैं,तब सरकार का सहारा किसी वरदान से कम नहीं होता।हिमाचल सरकार स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के माध्यम से ऐसे ही हजारों परिवारों के अपने पक्के मकान के सपने को साकार कर रही है।यह योजना अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उन पात्र परिवारों को पक्के मकान के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है,जिनके पास खुद की जमीन है लेकिन संसाधनों की कमी उन्हें एक मजबूत छत से वंचित रखती है।

ऊना जिले में दो साल में बने 174 मकान, 2.61 करोड़ की दी सरकारी मदद

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित तबकों के जीवन में बड़ा सुधार लाने को लगातार सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।उनका इस ओर विशेष जोर है कि गरीबों-वंचितों को समुचित सरकारी सहायता प्रदान की जाए। उनके दिशा निर्देशों के अनुरूप ऊना जिले में सभी पात्र लोगों को योजना में कवर करने के लिए काम किया जा रहा है। बीते दो वर्षों में जिले में इस योजना के तहत 174 मकान बनाने के लिए लगभग 2.61 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है,जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के पक्के मकानों का सपना साकार हो पाया है।

पात्र लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।यह सहायता उन व्यक्तियों को दी जाती है जिनके नाम पर भूमि पंजीकृत हो और वे अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हों।स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में पक्का मकान बनाने को सरकार से मिली 1.50-1.50 लाख रुपये की मदद के लिए ऊना जिले के अनेकों लाभार्थी सरकार का आभार जताते नहीं थकते।उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनके सपने पूरे किए हैं,इसके लिए जितना धन्यवाद करें कम है।

सुनेहरा गांव के पात्र लाभार्थियों का कहना ये

सुनेहरा गांव के मलकीत कुमार ने बताया कि बारिश में घर की कच्ची छत टपकती थी,पर सरकार से मिली मदद से अब उनकी चिंता दूर हो गई है।उनका परिवार बहुत खुश है कि सरकारी मदद से अब उनका पक्का मकान बन सका है। वहीं सुनेहर की ही गुरबचनी ने भी पक्का मकान का सपना साकार करने के लिए सरकार का आभार जताया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

700 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

चंडीगढ़-:पंजाब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एच. एस. चटवाल, उपाध्यक्ष अश्विनी गोयल सहित अन्य...

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.