/ Oct 27, 2026

जयराम ठाकुर कांग्रेस सरकार पर बरसे.. बोले, सरकार से आज न कर्मचारी खुश न आम जनता

chamba,11 April( TSN)-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा है कि कांग्रेस ने अपनी झूठी गारंटियों से खुद ही अपनी साख गिराई है। हमें विपक्ष में रहते हुए जनता के लिए लड़ना है और हम पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।सरकार विपक्ष की आवाज नहीं दवा सकती। मेरे इस चम्बा दौरे में जगह जगह लोग आधी रात को भी मिलने आ रहे हैं।सरकार से आज न कर्मचारी खुश है न आम जनता।इनकी करनी का इनको फल जल्द मिलने वाला है।आज चुनाव हो जाएं तो इनको दस भी सीट नहीं मिलेगी। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक डी.एस. ठाकुर भी उपस्थित रहे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधित दिव्यांग नौकरी की मांग पर कई दिनों से सड़क पर बैठे हैं और पुलिस उनके ऊपर लाठियां भांज रही है। वोकेशनल टीचर कई दिनों से चौड़ा मैदान में अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं लेकिन मुख्यमंत्री को अपने आंगन में बैठे शत प्रतिशत दिव्यांग साथियों की पीड़ा सुनने का भी समय नहीं है।उन्होंने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि मेडिकल कॉलेज चंबा में हिमकेयर कार्ड न चलने के कारण एक मजबूर बेटे को अपनी मां की पित्त की पथरी के ऑपरेशन के लिए सोने की बालियां दुकानदार के पास गिरवी रखनी पड़ीं। अगर ये कार्ड चलता तो शायद ऐसी नौबत न आती लेकिन दुर्भाग्य से इस सरकार ने हमारी चलाई इस योजना को भी एक तरह से बंद कर दिया है और बजट अस्पतालों को नहीं दिया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.