/ May 15, 2026

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हरियाणा राज्य आयुष सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की बैठक

11 April,Chandigarh–हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा राज्य आयुष सोसायटी के शासी निकाय की बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 73.02 करोड़ रुपये की राज्य वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी गई, जबकि पिछले साल यह 45 करोड़ रुपये थी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेशभर में आयुष सेवाओं को मजबूत करके किफायती और समग्र स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करना है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई हरियाणा राज्य आयुष सोसायटी के शासी निकाय की बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 73.02 करोड़ रुपये की राज्य वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी गई, जबकि पिछले साल यह 45 करोड़ रुपये थी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेशभर में आयुष सेवाओं को मजबूत करके किफायती और समग्र स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करना है।मुख्य सचिव ने राज्य में मोबाइल आयुष इकाइयों के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया ताकि नागरिक अपने घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस कार्य योजना में यमुनानगर के ललहारी कलां गांव में 15 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तर एकीकृत आयुष अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दी गई।इस अस्पताल में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी प्रणालियों पर आधारित उपचार किया जाएगा,जो आधुनिक चिकित्सा देखभाल के लिए एक लागत प्रभावी विकल्प होगा। इसके अलावा, हिसार के मय्यड़ में 50 बिस्तर वाले आयुष अस्पताल को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के लिए 8 लाख रुपये मिलेंगे। प्रदेशभर में छः पंचकर्म केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें डिटाॅक्सिफिकेशन,कायाकल्प और तनाव मुक्ति पर केंद्रित विशेष उपचारों के लिए 3.6 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त,66 लाख रुपये की लागत से 22 गांवों को ‘आयुष ग्राम’ के तौर पर विकसित किया जाएगा।ये ‘आयुष ग्राम’ बीमारियों को रोकने और सामुदायिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए योग,स्वस्थ आहार और प्राकृतिक उपचार को बढ़ावा देंगे।आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम का विस्तार अंबाला,करनाल,चरखी दादरी,भिवानी,नारनौल, कुरुक्षेत्र,झज्जर,नूंह,रेवाड़ी,कैथल,पलवल और यमुनानगर जैसे जिलों में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत लोगों को पारंपरिक उपचारों के माध्यम से ऑस्टियोआर्थराइटिस,मधुमेह और हृदय रोगों से निपटने में मदद करने के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस समय,प्रदेशभर में 538 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आयुष औषधालय और उप-केंद्र) में निःशुल्क या किफायती उपचार किया जा रहा है।इनमें से 251 को राष्ट्रीय अस्पताल प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) से प्रवेश-स्तर प्रमाणन प्राप्त मिल चुका है। शेष 187 केंद्रों को 2025-26 के दौरान प्रमाणित किया जाना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण...

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।  भगवंत...

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.